Monday, 20 June 2016

महेश गिरी के समर्थन में पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी, अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

Unknown     13:01    
place ad code

दिल्ली: बीजेपी सांसद महेश गिरी के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी आ गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने धरने पर बैठे महेश गिरी से मिलने पहुंचे स्वामी ने मांग की है  कि केजरीवाल सामूहिक तौर पर माफी मांगें। और जवाब में आप प्रवक्ता आशुतोष ने इसे बीजेपी की गुंडागर्दी बताया।

swami-with-mahesh-giri-on-arvind-kejriwal

गौरतलब है भाजपा सांसद महेश गिरी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके समर्थन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी पहुंचे और केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

केजरीवाल ने गिरी पर एनडीएमसी के वकील एमएम खान की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। इस पर भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन केजरीवाल वहां नहीं पहुंचे।

पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने कहा कि वह तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे जब तक केजरीवाल खुद आकर उनसे बात नहीं करते। गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोपों को साबित करें, या फिर इस्तीफा दें।

उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि मुख्यमंत्री केजरीवाल खुद आकर इस मुद्दे पर बहस करें, लेकिन जब वे नहीं आए तो उन्होंने विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा।

भाजपा सांसद ने कहा कि केजरीवाल के माफी नहीं मांगने तक वह अन्न व जल ग्रहण नहीं करेंगे। उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा था, ‘सुना है मोदी जी आपसे बहुत खुश हैं। एमएम खान की हत्या में भाजपा सांसद महेश गिरी और पूर्व विधायक कंवर सिंह तंवर का नाम प्रमुखता से आ रहा है, लेकिन आपने दोनों को बचा लिया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.