उत्तर प्रदेश : आज तक आपने चोरों के बीच माल के बंटवारे को लेकर मारपीट और झगड़ते हुए देखा
होगा,
लेकिन यूपी पुलिस के जवान भी रिश्वत के बंटवारे को लेकर
भिड़ने लगे हैं।
रविवार दोपहर लखनऊ से एक ऐसा विडियो सामने आया है, जो यूपी पुलिस को शर्मसार करता है। विडियो में इटौंजा थाने
के सिपाही घूस में मिले पैसों को लेकर आपस में जमकर लात-घूसे चलाते हुए दिख रहे
हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है की सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों से
वसूली करने के लिए इटौंजा थाने के सिपाहियों ने एक होमगार्ड को तैनात कर रखा था।
होमगार्ड पैसे वसूलकर पुलिसवालों को देता था। ये उस पैसे को आपस में बांटते थे।
लेकिन रविवार को पैसे को लेकर आपस में तकरार इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई।
इन पुलिस वालों को अपनी वर्दी की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रहा। सरे बाजार ये
एक दूसरे को बुरी तरह मारते रहे और आम जनता वहां इनको देखकर अपना मनोरंजन करती
रही।
कुछ देर बाद साथी पुलिस वालों ने बड़ी मुश्किल से इन्हें छुड़ाया और थाने ले
गए। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी मिलते ही मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों
को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
आप भी देखे विडियो :-

place ad code

0 comments :