नई दिल्ली : हथियारबंद
आतंकियों के कब्जे से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के डिप्लोमैटिक इलाके का
रेस्ट्रॉन्ट पूरी तरह से मुक्त हो गया है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद बांग्लादेश की
पीएम शेख हसीना मीडिया के सामने आईं। उन्होंने पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी है।
हसीना ने कहा कि सुरक्षा बलों को 13
बंधकों की जान बचाने में कामयाबी मिली है और 6 बंदूकधारी मारे गए हैं।
प्रधानमंत्री ने सिक्यॉरिटी एजेंसियों के ऑपरेशन और तत्परता की तारीफ की।
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से नाराजगी
भी जताई। हसीना ने कहा,
'मीडिया की रियल टाइम रिपोर्टिंग से काफी नुकसान हुआ है।
ऑरलैंडों की घटना के बाद मीडिया ने काफी
संयम दिखाया लेकिन इस घटना में टीवी टैनलों में रियल टाइम रिपोर्टिंग की। इससे
आतंकियों को पहले से खबर मिलती रही और वह अपना प्लान बदले रहे।'
शेख हसीना ने इस हमले को लेकर लेकर कड़ी
टिप्पणी करते हुए कहा कि ये कैसे मुसलमान हैं जो पवित्र रमजान महीने में बेगुनाहों
की जान ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग
आतंकवाद नहीं चाहते हैं। बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने इस हमले
को लेकर शेख हसीना पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि हमले की जिम्मेदारी
आइएस ले रहा है लेकिन प्रधानमंत्री अब भी अड़ी हुई हैं कि बांग्लादेश में इस्लामिक
स्टेट की कोई मौजूदगी नहीं है।

place ad code

0 comments :