Saturday, 2 July 2016

पिछले एक साल में अरुण जेटली की संपत्ति में आई गिरावट, और इतनी बढ़ी नरेंद्र मोदी की संपत्ति...

Dainik Times     20:58    
place ad code

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की सम्पत्ति में पिछले वित्त वर्ष यानी 2015-16 के दौरान 6.02 करोड़ की गिरावट देखी गई है। ये गिरावट 8.9 फीसदी है।

arun-jaitleys-wealth-declines-6-crore-in-a-year-news-in-hindi

वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक उनकी सम्पत्ति 67.01 करोड़ थी। जो पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में घटकर 60.99 करोड़ रह गई है।

हाल ही के ताजा आंकड़े प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट की ओर से जारी किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि 2015-16 में जेटली की निजी सम्पत्ति के साथ-साथ चल-अचल सम्पत्ति 60.99 करोड़ हो गई है।

जेटली की सम्पत्ति और देनदारियों के मद्देनजर उन्हें केंद्रीय मंत्रीमंडल में सबसे धनी माना जा रहा है। उन्होंने वित्त वर्ष 2016 के लिए अब तक अपनी सम्पत्ति सार्वजनिक क्षेत्र में डाला है।

इसमें पीएम नरेंद्र मोदी की भी सम्पत्ति का ब्यौरा दिया गया है, जिसमें उनकी सम्पत्ति में इजाफा नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की सम्पत्ति वित्त वर्ष 2014-15 में 1.41 करोड़ पहुंच गई है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2013-14 में 1.26 करोड़ के आस-पास थी।

कुल मिलाकर मोदी की सम्पत्ति में करीब 15 लाख का इजाफा देखने को मिल रहा है। मोदी की सम्पत्ति में उनकी गांधीनगर की सम्पत्ति भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.