Sunday, 3 July 2016

अपने देश में आजादी की चिन्ता करें पाकिस्तान, कश्मीर की नही : RSS नेता

Dainik Times     09:24    
place ad code

नई दिल्ली : RSS से जुड़े एक संगठन द्वारा नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायुक्त को भेजे इफ्तार निमंत्रण को वापस लेने के बाद, आज संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने पाकिस्तान से अपने देश में उठ रही आजादी की मांगों के बारे में चिंता करने और कश्मीर में हस्तक्षेप बंद करने के लिए कहा।

rss-leader-says-to-pakistan-worry-about-calls-for-freedom-from-your-country

उन्होंने यह आशा भी जताई कि एक ऐसा दिन आएगा जब पाकिस्तान की बेहतर समझ होगी और वह घृणा, कटुता और हिंसा फैलाना बंद करेगा तथा शांति एवं भाईचारे को गले लगाएगा।

इंद्रेश कुमार RSS से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंचकी मेजबानी में आयोजित इफ्तार पार्टी में भाषण दे रहे थे। इस संगठन ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित की कश्मीर के पंपोर में मुठभेड़ में आठ CRPF जवानों के शहीद होने की घटना पर ‘‘असंवेदनशील’’ टिप्पणी के बाद बासित को भेजा न्यौता वापस ले लिया था। इंद्रेश कुमार इस संगठन के परामर्शक हैं।

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि उन्हें आशा है कि एक ऐसा दिन आएगा जब भारत और दुनिया की मुस्लिम महिलाएं तलाकके गुनाहसे मुक्त होंगी। उन्होंने यह टिप्पणी तीन बार तलाक पर जारी बहस के संदर्भ में की। उन्होंने कहा कि पवित्र कुरान के अनुसार, ईश्वर को यह स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा कि कोई घृणा या कटुता नहीं होनी चाहिए। मैं प्रार्थना करूंगा कि उन सभी देशों की समझ बेहतर हो जो घृणा, कटुता और हिंसा फैलाते हैं, वे समृद्ध हों और अन्य को भी समृद्ध होने में मदद करें।’’

इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘‘मैंने कुछ महीने पहले मुझसे मिलने आए पाकिस्तान के कुछ लोगों से कहा कि आप इस बात पर संवाद क्यों नहीं कर सकते कि आप अपने आस पास के छोटे देशों की कैसे मदद कर रहे हैं और आपके पास गरीब और कमजोर लोगों की मदद के लिए क्या योजनाएं हैं। 

पाकिस्तान में पख्तून, बलूच, सिंध, बाल्टिस्तान, गिलगिट, मुजफ्फराबाद से आजादी की मांगें उठती हैं। सात स्वतंत्रता आंदोलन हैं जो आपसे अलग होना चाहते हैं।’’ 

इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘‘भारत ने कभी भी ऐसा धोखा देने की कोशिश नहीं की जैसा आपने कश्मीर पर किया। लेकिन ऐसा भी दिन आएगा जब पाकिस्तान सुधरेगा। विश्व में शांति और भाईचारा स्थापित होगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.