Saturday, 2 July 2016

ढाका के रेस्तरां में बंदूकधारियों का हमला, पुलिसकर्मी मारे गए, लोगो को बनाया बंधक!

Dainik Times     08:21    
place ad code

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात को गुलशन डिप्लोमेटिक जोन स्थित होली आर्टिशन बेकरी रेस्टोरेंट में 8 से 10 हथियारबंद हमलावरों ने करीब 30 से ज्यादा विदेशियों व कई डिप्लोमैट्स को बंधक बना लिया है। हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं और 30 से ज्यादा जख्मी हैं। 

/firing-in-dhaka-restaurant-news-in-hindi

आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक के माध्यम से, इस हमले के करीब चार घंटे बाद इसकी जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने कहा कि अभी तक 24 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि ढाका पुलिस ने इससे इनकार किया है।

पुलिस ने कहा कि रेस्तरां के अंदर इतालवी, जापानी सहित कई विदेशियों और स्थानीय लोगों को बंधक बनाए गया है। बताया जा रहा है कि बंधकों में एक भारतीय लड़की तथा इटली के 7 नागरिक भी शामिल है। रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के प्रमुख बेनजीर अहमद ने संवाददाताओं को बताया, ‘हम रेस्तरां के अंदर छिपे बंदूकधारियों से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं।’ 

उन्होंने कहा हमारी पहली प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों की जान बचाना है।गोलीबारी में समीपवर्ती बनानी पुलिस थाने के प्रभारी सलाहुद्दीन अहमद की मौत हो गई। हमले में मारे गए दूसरे अधिकारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रबीउल हैं, जिनकी पहचान उनके पहले नाम से की गई है। 

रेस्‍टोरेंट से बचकर निकलने वाले लोगों ने बताया कि हमलावर अल्‍लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए अंदर घुसे थे। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है। 

शुरुआत में उन्‍होंने हवा में फायरिंग की। इस इलाके में करीब 34 देशों के दूतावास और उच्‍चायोग हैं। जहां हमला हुआ है वहां से भारतीय दूतावास केवल एक किलोमीटर दूर है। इधर, सरकार ने घटना की लाइव कवरेज पर रोक लगा दी है।

आपको बता दे कि बांग्‍लादेशी सुरक्षा बल रेस्‍टोरेंट में घुस गए हैं हमलावरों का सामना करने के लिए बांग्‍लादेशी नेवी ने कमांडो को तैनात किया है। 

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.