नई दिल्ली : AAP
विधायकों की मुसीबत कम होने के बजाय लगातार बढती चली जा रही है। अब आयकर विभाग ने
बुधवार को दक्षिणी दिल्ली में छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर के फार्महाउस पर
छापा मारा।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार बताया जाता है की आयकर का छापा सिर्फ करतार सिंह के फार्महाउस पर ही नहीं, बल्कि छतरपुर में रहने वाले पांच अन्य लोगों के ठिकानों पर भी पड़ा है।
करतार सिंह समेत सभी पांच लोग प्रापर्टी से जुड़े व्यवसायी है।
हाल ही में महिलाओं
के अभद्रता की शिकायतों में आप विधायकों के घिरने के बीच आयकर विभाग की छापेमारी
का यह पहला मामला सामने आया है।
आप नेता दिलीप पांडे
ने बुधवार सुबह टृवीट कर करतार सिंह के फार्महाउस पर छापेमारी की पुष्टि की।
छापेमारी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि मोदी
सरकार ने आप के खिलाफ आईबी, सीबीआई, ईडी और एसीबी सबको लगा दिया है, ये तो शुरुआत भर है।
वहीं पांडे ने भी
छापेमारी पर तंज कसते हुए कहा कि हर दिन एक विधायक को पकडने की नीति पर चल रही है
मोदी सरकार, हम न तो डरेंगे ना ही झुकेंगे।

place ad code

0 comments :