Wednesday, 27 July 2016

नरसिंह यादव ने नाबालिग रेसलर जितेश पर लगाया खाने में दवा मिलाने का आरोप...

Dainik Times     15:19    
place ad code

नई दिल्ली : डोप टेस्ट में फेल होने वाले नरसिंह यादव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नरसिंह यादव ने सोनीपत के राई थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें उन्होंने नाबालिग पहलवान जितेश का नाम लिया है।
नरसिंह ने आरोप लगाया है कि उस नाबालिग रेसलर ने ही उनके खाने में कुछ मिलाया था। खाने के साथ-साथ नरसिंह ने अपने पानी में भी कुछ मिलाए जाने की आशंका जताई है।

big-news-narsingh-yadav-says-jeetesh-mix-in-food

खबरों की माने तो उस नाबालिग रेसलर का नाम जितेश है। ये पहलवान 76 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती लड़ता है और खाना बनाने वाले रसोइयों ने इसकी पहचान करते हुए बताया है कि इसने ही नरसिंह के खाने में प्रतिबंधित दवा मिलाई।

हालांकि नरसिंह के इन आरोपों के खुलासे के बाद अभी तक नाबालिग आरोपी पहलवान का का पक्ष सामने नहीं आया है और  सूत्रों के मुताबिक नरसिंह यादव ने सोनीपत कैंप को आज सुबह छोड़ दिया है और वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

आपको बता दे कि ओलंपिक में जाने के लिए पहलवान नरसिंह यादव की उम्मीद अभी बाकी है। आज शाम तक ये साफ हो जाएगा कि नरसिंह यादव रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं। डोपिंग की जांच करने वाली संस्था नाडा आज शाम में नरसिंह के डोपिंग विवाद पर सुनवाई करने वाली है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.