नई दिल्ली : कई बेगुनाहों की जान लेने वाला अबू
उमर अल शिशानी मारा गया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अपने टॉप कमांडर
अबू उमर अल शिशानी की मौत की पुष्टि कर दी है।
आईएसआईएस ने अबू उमर अल शिशानी की मौत की पुष्टि अमेरिकी की
तरफ के उसकी मौत के दावे के चार महीने बाद की है।
इस्लामिक स्टेट का प्रवक्ता मानी जाने वाली एक एजेंसी ने अबू
उमर अल शिशानी की मौत की पुष्टि की है।
बताया जाता है की हाल ही में अमेरिका की तरफ से किए गए हवाई
हमले में उसकी मौत हुई।
आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू उमर अल शिशानी ने शुरू से ही
पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा था।
अबू उमर अल शिशानी हर मामले में आगे था। बीते 4 मार्च को
सीरियाई शहर अल-शदादी में हुए अमेरिकी हवाई हमले में वो दूसरे कई आतंकवादियों के
साथ बुरी तरह जख्मी हो गया था फिर हफ्ते भर बाद उसकी मौत की खबर सामने आ गई थी, लेकिन आईएसआईएस इस
पर चुप्पी साधे था।
सीरिया में मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था सीरियन
ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने उसकी मौत की खबर दी थी। इसके बाद में अमेरिकी
अफसरों ने भी इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी थी।

place ad code

0 comments :