नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में कर्फ्यू और अपने दुखों की परवाह नहीं करते हुए स्थानीय मुसलमानों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल अमरनाथ यात्रियों की मदद की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
पर बिजबेहरा के पास तीर्थयात्रियों के एक वाहन की किसी अन्य वाहन से टक्कर हो गई
जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी प्रमोद कुमार और स्थानीय चालक बिलाल अहमद की घटनास्थल
पर ही मौत हो गई।
इलाके में कर्फ्यू लगे होने और हाल की हिंसा की घटनाओं में कई
अपनों को खोने के बावजूद स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद
की।
वाहन के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और घायलों को
अस्पताल पहुंचाया।

place ad code

0 comments :