Showing posts with label kashmir. Show all posts
Showing posts with label kashmir. Show all posts

Wednesday, 12 October 2016

UN में भारत ने कहा, विश्व शांति के लिए पाक सबसे बड़ा खतरा!

Dainik Times     11:23    
place ad code
नई दिल्ली : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। कश्मीर के मुद्दे पर बहस के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कि पाकिस्तान वैश्विक शांति लिए सबसे बड़ा खतरा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि पाकिस्तान में लगतार बढ़ते परमाणु हथियार और सरकार तथा जिहादी संगठनों के मजबूत संबंध किस तरह दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
pakistan-greatest-threat-to-world-peace-india-tells-in-un-news-in-hindi

भारत की तरफ से ये बातें सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा ने कहीं। वर्मा ने भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा ने कॉन्फ्रेंस ऑन डिसआर्मामेंट (निरस्त्रीकरण) में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तानी राजदूत तहमीना जंजुआ की बातों के जवाब में पड़ोसी देश पर पलटवार किया। वेंकटेश वर्मा ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा और परमाणु ताकत का विस्तार शांति और स्थायित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

तहमीना जंजुआ ने भारत को एक बार फिर उकसाते हुए संयुक्त राष्ट्र से कहा था कि दक्षिण एशिया के सुरक्षा माहौल को भारत के वर्चस्वपूर्ण नीतियों पर अमल करने से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुख्य विवादों और खास तौर पर कश्मीर विवाद को सुलझाए बगैर क्षेत्रीय शांति संभव नहीं है।

जिनेवा में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि तहमीना जंजुआ ने संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति से कहा कि दक्षिण एशिया में भारत की वर्चस्ववादी नीतियों और सैन्य दबदबे के लिए उसकी कोशिशें वैश्विक और क्षेत्रीय, दोनों स्तरों पर अस्थिरता पैदा कर रही हैं।


वेंकटेश वर्मा ने जंजुआ की इन्हीं बातों का जवाब दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो देश परमाणु अप्रसार के रास्तें में अड़चनें पैदा कर रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से 'स्वार्थी' प्रस्तावों पर सहमति की अपली कर रहा है। वर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड से साफ जाहिर है कि पाकिस्तान परमाणु अप्रसार के एजेंडे में सबसे बड़ी बाधा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 10 October 2016

बड़ी ख़बर : पाकिस्तान पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक करेगा भारत!

Dainik Times     13:02    
place ad code
नई दिल्ली : भारत ने इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेता दिया है कि अगर एलओसी के उस पार चल रही हरकतें बंद नहीं हुईं तो दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है। एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान से दो टूक शब्दों में ये बात कह दी है।
भारत ने इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेता दिया है कि अगर एलओसी के उस पार चल रही

खबर है कि अब भारत 1999 कारगिल के समय की अपनी रणनीति बदलने जा रहा है। उस हमले के बाद एलओसी को लेकर दोनों देशों की बीच कड़ी लक्ष्मण रेखाएं तय हो गई थीं लेकिन अब बदले समय में भारत अपनी सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दाखिल होने से परहेज नहीं करेगा।


भारत सीमा पार रह रहे आतंकियों को चैन की नींद नहीं सोने देना चाहता है। भारत ने साफ कर दिया है कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कारवाई आगे भी होती रहेगी अगर पाकिस्तान सुधरेगा नहीं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 29 September 2016

पाक को एक और झटका देने की तैयारी में मोदी, MFN पर बुलाई बैठक!

Dainik Times     09:37    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। अब भारत, पाकिस्तान को कूटनीतिक मोर्चे पर एक और झटका दे सकता है। उसे दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जे को खत्म किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी समीक्षा के लिए आज एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल के अलावा विदेश मंत्रालय और कंपनी मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
india-pakistan-mfn-wto-modi-take-action-news-in-hindi

आपको बता दे कि उरी हमले के बाद से ही देश में लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। सरकार ने सिंधु समझौते को तो नहीं तोड़ा, लेकिन वह उसे दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस छीन सकती है। इस फैसले से पाकिस्तान की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। बता दें कि भारत ने 1996 में पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था। इससे पहले भारत ने सार्क सम्मेलन में जाने से भी मना कर दिया था जिसकी वजह से सम्मेलन रद्द कर दिया है।

वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन और इंटरनेशनल ट्रेड नियमों को लेकर एमएफए स्टेट्स दिया जाता है। एमएफएन स्टेट्स दिए जाने पर दूसरे देश इस बात को लेकर आश्वस्त रहता है कि उसे व्यापार में नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इसकी वजह से पाकिस्तान को अधिक आयात कोटा और कम ट्रेड टैरिफ मिलता है।

हालांकि, बदले में पाकिस्तान ने आश्वासन के बावजूद भारत को एमएफएन दर्जा नहीं दिया। उधर भारत की कोशिशों के चलते सार्क देशों के बीच पाकिस्तान पहले ही अकेला पड़ चुका है। भारत के साथ साथ अफगानिस्तान, भूटान, और बांग्लादेश ने नेपाल को सम्मेलन के बहिष्कार की खबर दे दी है।


इस वक्त सार्क देशों की अध्यक्षता कर रहे नेपाल ने अपने बयान में माना है कि उसे बहिष्कार की सूचना मिल चुकी है। फिलहाल उसने औपचारिक तौर पर सभी देशों से गुजारिश की है कि सम्मेलन लायक माहौल बनाया जाए। गौरतलब है कि सार्क सम्मेलन इस्लामाबाद में 9 और 10 नवंबर को होने वाला था।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 27 September 2016

उरी हमले को लेकर पाक उच्चायुक्त तलब, भारत ने सौंपे सबूत!

Dainik Times     20:28    
place ad code
नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने उरी हमले को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”विदेश सचिव ने आज पाक उच्चायुक्त को तलब कर उरी हमले के सीमा से जुड़े होने के सबूत दिए।
uri-attack-mea-gives-proof-of-attack-to-basit-news-in-hindi

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया, “पाक उच्चायुक्त को जानकारी दी गई कि उरी हमले के दो गाइड जिन्हें स्थानीय गांव वालों ने पकड़ा था ये दोनों पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद के रहने वाले हैं। इन दोनों गाइड को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।

बता दे कि विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”पकड़े गए गाइड में एक का नाम फैसल हुसैन (20 साल) और दूसरे काम नाम यासीन खुर्शीद (19 साल) है। प्ररंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उरी हमले में मार गए आतंकियों में एक आतंकी भी मुजफ्फराबाद का रहने वाला था। मारे गए आतंकी का नाम हाफिज है।


भारत की तरफ से सौंपे गए ये सबूत पाकिस्तान के मुंह पर तमाचे की तरह हैं। आज पाकिस्तान से सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने नेशनल असेंबली में कहा था कि भारत ने ही उरी हमला करवाया था। इसके बाद पाकिस्तान को सबूत देने के लिए उच्चायुक्त तलब किया गया।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

काटजू ने उरी के शहीदों का किया अपमान, पाकिस्तान से कहा- कश्मीर लेना है तो बिहार भी साथ लेना होगा!

Dainik Times     10:17    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के खिलाफ देश में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शहीदों के घरवाले बदले की बात कह रहे हैं। सरकार पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए रणनीति बना रही है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने शहादत के जख्मों पर नमक छिड़का है।
markandey-katju-insults-uri-martyrs-bihar-and-its-people-news-in-hindi

जस्टिस काटजू ने फेसबुक पर पाकिस्तान को संबोधित करते हुए लिखा है कि कश्मीर लेना है तो बिहार भी साथ लेना होगा। इतना ही नहीं काटजू ने पाकिस्तान से ज्यादा खतरा देश को बिहार से बताया है। हालांकि, अपमानजनक पोस्ट लिखने के बाद जस्टिस काटजू ने सफाई देते हुए कहा कि ये तो बस मजाक था।

आपको बता दे कि जस्टिस काटजू अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बेतुका बयान देते हुए ना सिर्फ 10 करोड़ के करीब आबादी वाले बिहार का मजाक उड़ाया है बल्कि शहीदों का भी अपमान किया है। जस्टिस काटजू ने फेसबुक पर लिखा है कि पाकिस्तान के लोग आइये, इस विवाद को हम सब लोग मिलकर खत्म करते हैं। एक शर्त पर हम आपको कश्मीर देंगे, साथ में आपको बिहार भी लेना होगा। ये एक पैकेज डील है। या तो दोनों, या फिर कुछ नहीं। हम सिर्फ कश्मीर नहीं देंगे। मंजूर है क्या?

इस फेसबुक पोस्ट में जस्टिस काटजू इतने पर ही नहीं रुके। बिहार और बिहार के लोगों का और ज्यादा अपमान करते हुए लिखा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी आगरा वार्ता के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को ये ऑफर दिया था लेकिन मूर्ख मुशर्रफ ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। अब एक बार फिर से ये ऑफर है। मत चूक ऐ चौहान।


\ अपमानजनक पोस्ट दिखाने के बाद जस्टिस काटजू ने सफाई देते हुए कहा कि ये तो बस मजाक था। बयान पर माफी मांगने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों में सेस ऑफ ह्यूमर की कमी है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 26 September 2016

सिंधु जल समझौते पर पीएम मोदी ने कहा, 'खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते'... पढ़ें!

Dainik Times     19:42    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि एक समय में ख़ून और पानी दोनों साथ-साथ नहीं बह सकते।

आपको बता दे कि बैठक में पीएम के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव ए जयशंकर, दो प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जल संसाधन सचिव भी मौजूद थे।


सूत्रों के मुताबिक भारत ने सिंधु समझौते को रद्द करने की अटकलों को तो शांत कर दिया है लेकिन आक्रामक रुख़ अपनाते हुए पाकिस्तान तक पानी की आपूर्ति करने वाली छह में से तीन नदियों के ज्यादा बड़े इस्तेमाल की योजना बनाई है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

डर गया पाकिस्तान, कहा- जंग हल नहीं, कश्मीरी अगर भारत के साथ खुश हैं तो वहीं रहें!

Dainik Times     11:05    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के बाद भारत का कूटनीतिक दबाव रंग ला रहा है। पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित का कहना है कि जंग कोई हल नहीं है। कश्मीरियों को अपने भविष्य को चुनने का मौका मिलना चाहिए। अगर वो भारत में खुश हैं तो उन्हें वहीं रहने दो।
pakistani-ambassador-says-war-is-not-a-solution-of-any-crisis-news-in-hindi

आपको बता दे कि कोझिकोड में नरेंद्र मोदी की चेतावनी पर पाकिस्तान में हलचल है। बासित ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी मुल्क कहना सिर्फ जुमलेबाजी है। हम भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन उससे कोई मकसद हल नहीं होता। दो देशों के रिश्ते जुमलेबाजी से नहीं चलते। किसी भी देश को इस तरह की चेतावनी देना सही नहीं है।एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कर में बासित ने कहा कि उड़ी आतंकी हमले में पाक का कोई लेना-देना नहीं है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय सेना द्वारा सीमा पार कर आतंकी ठिकानों के तबाह किए जाने के सवाल पर बासित ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पाकिस्तान अपनी हिफाजत करने में काबिल है। मुझे नहीं लगता कि चीजें इस हद तक बढ़ेंगी।

वही, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा- भारत कश्मीर के निहत्थे लोगों पर जुल्म कर रहा है। महिलाओं और बच्चों को भी बख्शा नहीं जा रहा है। बयान के मुताबिक, जुलाई में कश्मीरी यूथ लीडर बुरहान वानी की हत्या के बाद जब वहां के लोगों ने आवाज उठाई तो जुल्म बढ़ गए। पिछले 75 दिनों में कश्मीर के करीब 100 लोग शहीद हुए, कई ने आंखें गंवा दी और हजारों जख्मी हुए।

पाक ने कहा कि ये बदकिस्मती की बात है कि इतने जुल्मों के बाद भी भारतीय नेता पाकिस्तान को बदनाम करने की और कश्मीर से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अफसोस है कि ये सब टॉप लेवल से किया जा रहा है।


बयान के मुताबिक, 'दुनिया के कई देश कश्मीर में हो रहे ह्युमन राइट्स वॉयलेशन पर नजर रख रहे हैं। हम मांग करते हैं कि कश्मीर में स्वतंत्र जांच दल और फैक्ट फाइंडिंग मिशन भेजे जाएं। पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। इंडियन नेवी के एक अधिकारी कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी से साफ हो जाता है कि भारत हमारे देश में आतंकवाद फैला रहा है।'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 24 September 2016

PM मोदी का पाक को करारा जवाब, कहा- 'आप बलूचिस्तान को तो संभाल पा नहीं रहे हो, कश्मीर की बात करते हो'

Dainik Times     20:32    
place ad code
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल के कोझिकोड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का नाम लेकर उस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ साफ कहा कि हम उरी हमले में अपने 18 सैनिकों के बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में आतंकवाद का निर्यातक बताया।

जानिए PM मोदी के भाषण की 10 खास बाते :-

1. भारत के राजनीतिक जीवन को तीन महापुरुषों ने प्रभावित किया- महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय और राम मनोहर लोहिया पिछली सदी के इन महान चिंतकों के चिंतन का प्रभाव आज की राजनीति पर नजर आता है

2. 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को लेकर देश आगे बढ़ रहा है आज पूरी दुनिया में एक सुर में कहा जा रहा है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में भारत नंबर एक पर है दिल्ली में बैठी सरकार हर किसी को नई शक्ति और नया सामर्थ्य देने के लिए काम कर रही है

3. हम कई वर्षों से सुन रहे हैं कि 21वीं सदी एशिया की सदी होगी इसके लिए हर देश हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन एक देश ऐसा है जो 21वीं सदी एशिया की न बने पूरा एशिया रक्तरंजित हो, पूरा एशिया आतंकवाद की चपेट में आ जाए खून खराबा हो, इसकी साजिश में जुटा हुआ है एशिया के अंदर जहां-जहां आतंकवाद की घटनाएं हो रही हैं सभी देश एक ही देश को गुनहगार मानते हैं अफगानिस्तान हो, बांग्लादेश हो आसपास के देश हों दुनिया में जहां कहीं भी कोई घटना होती है तो साथ ही एक खबर यह भी आती है कि या तो आतंकवादी इसी देश से गया है या फिर घटना को अंजाम देने के बाद ओसामा बिन लादेन की तरह इस देश में छिपने के लिए गया है

4. आतंकवाद कैसा होता है, यह केरलवासी अच्छी तरह से जानते हैं. हमारी केरल की बेटियों को आतंकवादी उठाकर ले गए थे हमारी बेटिया खाड़ी देशों में सेवा भाव से गई थीं लेकिन आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया हर कोई देश की इन बेटियों के लिए चिंतित था केरल के लोगों ने दिल्ली की तरफ देखा और हमने हर तरह के प्रयास करके उन बेटियों को सही-सलामत घर वापस पहुंचा दिया

5. जम्मू कश्मीर के उरी में हमारे पड़ोसी देश से एक्सपोर्ट किए गए आतंकवादियों ने हमारे 18 जवानों को शहीद कर दिया आतंकवादी कान खोलकर सुन लें, यह देश इस घटना को कभी भूलने वाला नहीं है हमारे देश में अशांति फैलाने के लिए आतंकवादियों ने पिछले कुछ समय में 17 बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना ने 110 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया

6. हमारे सुरक्षाबलों के जवान जो इस लड़ाई को जीतते चले गए हैं, इसका कारण सिर्फ शस्त्र नहीं होते हैं, शस्त्र तो खिलौने होते हैं देश का मनोबल उनका हौसला होता है आज देश का मनोबल ऊंचा है देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों का मनोबल ऊंचा है और यही सुरक्षाबलों की शक्ति है

7. पाकिस्तान के हुक्मरान आतंकवादियों के आकाओं के लिखे भाषण पढ़ते हैं दुनिया को पाकिस्तान के हुक्मरानों से कोई उम्मीद नहीं है मैं यहां से पाकिस्तान की आवाम से बात करना चाहता हूं 1947 से पहले आपके पूर्वज भी इसी संयुक्त भारत की धरती को प्रणाम करते थे इसको अपना मानते थे आप पीओके(POK) को नहीं संभाल पा रहे आप पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) को नहीं संभाल पाए आप गिलगित को नहीं संभाल पा रहे, आप बलूचिस्तान को नहीं संभाल पा रहे कश्मीर की बात करके पाकिस्तानी हुक्मरान वहां की आवाम को गुमराह कर रही है

8. पाकिस्तान की आवाम अपने हुक्मरानों से पूछे कि दोनों देश एक साथ आजाद हुए थे हिन्दुस्तान सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट करता है और पाकिस्तान आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है पाकिस्तान की आवाम से मैं कहना चाहता हूं कि आपको गुमराह करने के लिए आपकी सरकार हिन्दुस्तान से 1000 साल तक लड़ने की बात करती है आज दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है कि वह आपकी इस चुनौती को स्वीकार करते हैं

9. मैं पाकिस्तान की आवाम का आह्वान करता हूं हम लड़ने के लिए तैयार है। आओ लड़ते हैं देखें पहले अपने देश की गरीबी कौन खत्म करता है पहले बेरोजगारी पहले कौन खत्म करता है दोनों देश अशिक्षा को खत्म करने के लिए लड़ें, देखें पहले कौन अशिक्षा से पार पाता है पाकिस्तान की जनता का आह्वान करता हूं कि आओ नवजात शिशुओं को बचाने की लड़ाई लड़ें

10. पाकिस्तान के हुक्मरान सुन लें, हमारे 18 जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा हम आपको विश्व समुदाय से अलग करके रहेंगे वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तानी आवाम अपने हुक्मरानों के खिलाफ खड़ी होगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

अन्ना के भीतर का सैनिक जागा, बोले- भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो मैं भी बॉर्डर पर लड़ने जाऊंगा!

Dainik Times     15:30    
place ad code
नई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक कार्यक्रम में कहा है कि अगर पाकिस्तान नहीं बदलता है और युद्ध करना पड़ता है तो वे भी जंग लड़ने बॉर्डर पर जाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि हमें नहीं लड़ना चाहिए, लेकिन अगर पाकिस्तान के रूख में बदलाव नहीं आता है तो ऐसा करना पड़ेगा।
anna-hazare-speaks-on-india-pakistan-news-in-hindi


आपको बता दे कि खुद के ऊपर ही बन रही एक फिल्म से जुड़े कार्यक्रम में मुंबई पहुंचे अन्ना हजारे ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। पाकिस्तानी कलाकारों को एणएनएस की ओर से मिली धमकी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि युद्ध और कला में अंतर होता है। दोनों को हमें अलग-अलग रखना चाहिए। आर्ट लोगों को प्रेरित करता है। अगर आर्ट का इस्तेमाल गलत रूप में होता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

नवाज शरीफ के उलटे बोल, उरी आतंकी हमले को बताया कश्मीर में हालात की प्रतिक्रिया!

Dainik Times     13:30    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 'सबूतों के बिना' पाकिस्तान पर दोषारोपण करने को लेकर भारत की निंदा की और दावा किया कि उरी में हुआ आतंकवादी हमला कश्मीर में हालात को लेकर लोगों की 'प्रतिक्रिया' का परिणाम हो सकता है।
nawaz-sharif-says-uri-attack-could-be-reaction-to-situation-in-kashmir

नवाज शरीफ ने लंदन में संवाददाताओं से कहा, 'उरी हमला कश्मीर में ज्यादतियों की प्रतिक्रिया हो सकता है, क्योंकि पिछले दो महीनों में मारे गए लोगों और अपनी आंखें गंवाने वाले लोगों के प्रियजन व करीबी रिश्तेदार आहत और गुस्से में हैं।'

शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क से आते समय लंदन में रुके थे. शरीफ ने कहा कि भारत ने बिना किसी जांच के पाकिस्तान को जल्दबाजी में दोषी ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को 'बिना किसी सबूत' के जिम्मेदार ठहराकर 'गैरजिम्मेदाराना तरीके' से व्यवहार किया।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में शरीफ के हवाले से कहा गया, 'भारत कोई जांच किए बिना उरी घटना के चंद घंटों बाद पाकिस्तान पर आरोप कैसे लगा सकता है।' उन्होंने आरोप लगाया कि 'पूरी दुनिया' कश्मीर में 'भारत के अत्याचारों के बारे में जानती है' जहां 'अब तक करीब 108 लोग मारे जा चुके हैं और 150 लोग आंखें गंवा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने 'निर्दोष कश्मीरियों के खिलाफ की जा रही' कथित 'ज्यादतियों' पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान पर आरोप लगाने से पहले भारत को कश्मीर में 'अपनी नृशंस भूमिका' को देखना चाहिए। शरीफ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान के बिना क्षेत्र में स्थाई शांति स्थापित करना असंभव है।

जाहिर है कि बीते रविवार की सुबह जम्मू कश्मीर के उरी में सैन्य शिविर पर जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों के हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान में राजनयिक स्तर पर काफी तनाव पैदा हो गया है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Friday, 23 September 2016

डर गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद के आसमान में उड़ते देखे गए F-16 लड़ाकू विमान!

Dainik Times     10:31    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है। जुबानी जंग जारी है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया है कि गुरुवार रात करीब 10.20 बजे उन्होंने इस्लामाबाद के ऊपर एफ़-16 विमान उड़ते देखे। ये विमान रोशनी के गोले फेंक रहे थे और इनसे तेज आवाजें आ रही थीं। हामिद मीर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी।
f-16-planes-in-islamabad-hamid-mit-tweets-on-this-issue-news-in-hindi

आपको बता दे कि हाल ही में भारत के उरी सेक्टर में हमले हुए थे। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी पाक पीएम नवाज़ शरीफ को दुनियाभर में आलोचना का सामना करना पड़ा, जो आतंकी बुरहान वानी को लीडर बता रहे हैं। वहीं भारतीय सेना ने उरी हमले के बाद कहा था कि इस हमले का सही समय पर जवाब दिया जाएगा।

हामिद मीर के मुताबिक, जब हमने पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि रात के समय युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से बेफ़िक्र रहने की बात कही गई। इसे पाकिस्तानी एयरफोर्स की रूटीन एक्सरसाइज कहा गया।

लाहौर-इस्लाबाद के बीच जो मोटर-वे है, उसमें दो जगह ऐसी बनाई गई हैं, जहां पर फाइटर जेट लैंड कर सकें, गुरुवार रात इसी मोटर-वे पर लैंडिंग का अभ्यास हुआ।

वैसे यह भी एक तथ्य है कि पाकिस्तान सेना का एयरबेस रावलपिंडी में है, जो इस्लामबाद से सटा हुआ शहर है। कुछ किलोमीटर के दायरे में ही पाकिस्तानी सेना के कई संवेदनशील ठिकाने हैं। ऐसे में जब कोई लड़ाकू विमान उड़ता है तो उसकी गूंज शहर में बसने वालों को भी सुनाई पड़ती है। इस बार तनाव के माहौल की वजह से लोग खौफजदा नजर आए।


पाकिस्तान की सरकार और सेना के बीच कश्मीर को लेकर यह प्रतिस्पर्धा रहती है कि वे इस मुद्दे को लेकर ज्यादा संजीदा और ज्यादा गंभीर हैं। जब पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ कूटनीतिक कोशिशों को बढ़चढ़ कर पेश कर रही है वैसे में पाकिस्तान की सेना भी यह दिखाना चाहती है कि वह भी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी है। लड़ाकू विमानों की गूंज के जरिए पाकिस्तान की आवाम में यह जताने की कोशिश की है कि हम हैं तो मुल्क है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

अब बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा पाक, रद्द हो सकता है 'सिंधु जल' समझौता!

Dainik Times     09:12    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता तोड़ सकता है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने इसके संकेत दिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस जल समझौते पर कहा कि किसी भी समझौते के दो देशों में आपसी भरोसा और सहयोग होना जरूरी है। यह एकतरफा नहीं हो सकता।
the-indus-water-treaty-1960-may-be-cancelled-by-india-news-in-hindi

आपको बता दे कि उरी हमले के बाद पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के सवाल पर स्वरूप ने कहा कि हमारा काम अपने आप बोलता है और हमारे एक्शन से नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विकास स्वरूप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में किसी भी देश ने कश्मीर के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा, लेकिन नवाज शरीफ के भाषण का 80 फीसदी कश्मीर पर केंद्रित था।

नवाज शरीफ ने बुधवार को अपने भाषण में कहा था कि वो कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारो के उल्लंघन को लेकर संयुक्त राष्ट्र को एक डोजियर सौपेंगे और कश्मीर हिंसा की जांच कराने की मांग करेंगे।

इस पर विकास स्वरूप ने कहा कि हमें यूएन महासचिव के बयान में इसका कोई जिक्र नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमें डोजियर देने की जरूरत नहीं है, पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

क्या है सिंधु जल समझौता?

सिंधु नदी संधि को आधुनिक विश्व के इतिहास का सबसे उदार जल बंटवारा माना जाता है। इसके तहत पाकिस्तान को 80.52 फीसदी पानी यानी 167.2 अरब घन मीटर पानी सालाना दिया जाता है. नदी की ऊपरी धारा के बंटवारे में उदारता की ऐसी मिसाल दुनिया में और‍ किसी जल समझौते में नहीं मिलती। 1960 में हुए सिंधु समझौते के तहत उत्तर और दक्षिण को बांटने वाली एक रेखा तय की गई है, जिसके तहत सिंधु क्षेत्र में आने वाली तीन नदियों का नियंत्रण भारत और तीन का पाकिस्तान को दिया गया है।


अगर भारत सिंधु जल समझोता तोड़ देता है तो पाकिस्तान में पानी की कमी आ जाएगी और कृषि बिलकुल बंद हो जाएगी।

क्या भारत को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता तोड़ देना चाहिए?

हाँ
नहीँ
Poll Maker

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 22 September 2016

उरी हमले का बदला : पाकिस्तान में घुसकर इंडियन आर्मी ने मार गिराए 20 आतंकी... पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     08:30    
place ad code
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना हेडक्वार्टर पर आतंकी हमले का इंडियन आर्मी ने बदला ले लिया है। स्पेशल फोर्स की दो यूनिटों ने उड़ी सेक्टर से लगते पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित 3 आतंकी ट्रेनिंग कैम्पों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 20 टेररिस्ट मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की माने तो इस कार्रवाई में करीब 200 टेररिस्ट घायल भी हुए। हालांकि अब तक ये खबर ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुई है।
media-reports-special-forces-cross-loc-kill-20-terrorists

आर्मी सूत्रों के हवाले से आई इन खबरों के मुताबिक सेना के स्पेशल कमांडो दस्तों ने 20-21 सितंबर की रात को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें सेना ने हेलिकॉप्टर की भी मदद ली। पाकिस्तान द्वारा पीओके को नो फ्लाई जोन घोषित करने से पहले ही इस पहले सर्जिकल ऑपरेशन को इंडियन आर्मी ने अंजाम दिया।

गौरतलब है कि उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत की रणनीति पर नजर रखे पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पीओके के साथ ही गिलगित-बाल्टिस्तान रीजन के स्कर्दू एवं अन्य प्रमुख स्थानों को नो फ्लाई जोन घोषित किया जा चुका है, ताकि भारत की किसी भी कार्रवाई की सूरत में जवाबी कार्रवाई की जा सके।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता दन्याल गिलानी ने मंगलवार शाम ट्वीट करके इस फैसले की जानकारी दी है।

पीएम ने कुछ बोला है तो करेंगे ही : पर्रीकर

बुधवार शाम डिफेन्स मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ कहा है, तो ये तय मानिए कि कुछ न कुछ हो रहा है और उड़ी हमले के बाद हिला देने वाले जवाब की जरूरत है।

भारत की पॉलिटिकल और आर्मी मूवमेंट से घबराए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने अपने आर्मी चीफ राहील शरीफ से भी बातचीत की थी। वे अभी यूएन में हैं। भारत की ओर से सर्जिकल ऑपरेशन की चिंता भी उन्हें सता रही है।


आपको बता दे कि इस खबर का असर ट्विटर पर भी नजर आया। खबर आने के बाद देर रात ट्विटर पर "Spl Forces Cross LoC"और"Kill 20 Terrorists"टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। लोगों ने हैश टैग के साथ रिएक्शन जाहिर किए। कथित कार्रवाई से जुड़ी इन्फॉर्मेशन को रातभर में करीब तीन हजार से ज्यादा बार ट्वीट और रीट्वीट किया गया। ट्विटर पर कई लोग खबर की सच्चाई को लेकर पूछताछ करते नजर आए। कई ने इसे अफवाह भी कहा।
Source@dainikbhaskar

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Tuesday, 20 September 2016

BREAKING NEWS: उरी में भारतीय सेना ने दिया पाक को मुंहतोड़ जवाब, 10 आतंकी ढेर... पढ़ें पूरी ख़बर!

Dainik Times     18:09    
place ad code
नई दिल्ली : भारत के 18 जवान शहीद होने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नीच हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने आज उरी के लच्छीपोरा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों में 10 को मार गिराया है। अभी पांच और आंतकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
indian-security-forces-gun-down-10-terrorists-in-uri-news-in-hindi

आज सुबह खबर आई थी कि उसी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर का उल्लघंन किया गया है। इसके बाद खबर आई कि पाकिस्तान की ओर से 15 आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की है। भारतीय सेना ने इसी घुसपैठ को रोकते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया और आठ आतंकियों को मार गिराया।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ को सफल बनाने के लिए ही सेना के इन पोस्ट पर सीज़फायर का उल्लघंन किया था। सेना की ओर से इस ऑपरेशन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


आपको बता दे कि आतंकियों ने हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। आतंकियों से मुठभेड़ में  सेना के जवान के शहीद होने की खबर आई है। सेना का ऑपरेशन जारी है4-5 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

NIA ने केस दर्ज कर शुरू की उरी हमले की जांच, अमेरिका भेजा जाएगा GPS सेट!

Dainik Times     14:29    
place ad code
नई दिल्ली : उरी में आतंकी हमले के बाद जहां एक ओर शहीदों को अंतिम विदाई दी जा रही है। वहीं एनआईए ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधि‍कारियों ने मारे गए चारों आंतकियों के फिंगर प्रिंट और खून के सैंपल जमा किए हैं। इसके साथ ही सेना दशतगर्दों से बरामद हथियार और सामान भी एनआईए के सुपुर्द करेगी। एनआईए ने इस ओर एफाईआर भी दर्ज कर लिया है।
nia-starts-investigation-in-uri-attack-case

आपको बता दे कि दिल्ली से उरी पहुंचे जांच दल ने आर्मी के अफसरों से बातचीत की और मौका-ए-वारदात से मिले अहम सबूतों को अपने कब्जे में लिया। सेना के अधिकारियों ने एनएआईए को बरामद चार एके-47, चौदह मैगजीन, सैटेलाइट डिवाइस, जीपीएस फोन, लैपटॉप, हैंड ग्रेनेड समेत खाने-पीने की तमाम चीजें सौंप दी हैं।

आतंकी से बरामद सामान में सबसे अहम सबूत जीपीएस फोन और सैटेलाइट डिवाइस है। इसका इस्तेमाल आतंकियों ने सरहद पार अपने आका को फोन करने और लोकेशन ट्रैकिंग के लिए किया था। एनएआईए इन जीपीएस फोन और सैटेलाइट डिवाइस को अमेरिका के एफबीआई फोरेंसिक लैब भेजने जा रही है।

एनआईए(NIA) जानना चाहती है कि आतंकी किस रास्ते से उरी के सेना मुख्यालय पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने किस-किस से बात की। इस जांच से पाकिस्तान का सच भी सामने आएगा, जिसमें वो बार-बार इस हमले को लेकर किसी भी तरह की जानकारी से इनकार कर रहा है।


आपको बता दे कि उरी आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गये। जबकि चार आतंकियों को मर गिराया है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

अब हम तय करेंगे कहां और कब जवाब देना है : भारतीय सेना

Dainik Times     08:35    
place ad code
नई दिल्ली : उरी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जोरदार मांग के बीच सेना ने सोमवार को कहा कि वह अपने हिसाब से किसी समय और स्थान पर जवाब देने का अपना अधिकार सुरक्षित रखती है। हमले के मद्देनजर सोमवार को कई उच्चस्तरीय बैठकों में विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई।
uri-attack-indian-army-says-india-reserves-right-to-retaliate-at-time-and-place-of-its-choosing

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें उरी आतंकी हमले से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों एवं शीर्ष अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। रविवार को हुए हमले में शहीद जवानों संख्या बढ़कर 18 हो गई है। बुरी तरह घायल हो गए सिपाही विकास जनार्दन को नई दिल्ली सेना के अस्पताल लाया गया था। उनका सोमवार को निधन हो गया।

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर और आंतरिक क्षेत्र दोनों ही जगह आतंकी स्थिति से निपटते समय अत्यधिक संयम बरता है। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर हम इस तरह की हिंसात्मक और आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी क्षमता रखते हैं। हम इस तरह की किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का सही समय और स्थान पर जवाब देने का अपना अधिकार सुरक्षित रखते हैं।'


मारे गए आतंकवादियों के पास से चार एके-47 राइफलें, चार अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 39 अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ग्रेनेड, पांच हैंड ग्रेनेड, दो रेडियो सेट, दो जीपीएस, दो मैप शीट्स, दो मैट्रिक्स शीट, एक मोबाइल फोन और भारी मात्रा में खाने का सामान तथा दवाओं के पैकेट बरामद हुए हैं। इन सभी पर पाकिस्तान निर्मित मार्का लगा है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Monday, 19 September 2016

Video: कान खोलकर सुन ले पाकिस्तान, अब के ये जंग छिड़ी तो नामो-निशान नहीं होगा, कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा...

Dainik Times     13:50    
place ad code
नई दिल्ली : उरी में आतंकी हमले के बाद से पूरा देश अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक हर कोई इस पर प्रतिक्रिया दे चुके है। एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय सेना का जवान पाकिस्तानियों को कह रहा है कि कश्मीर तो होगा मगर पाकिस्तान नहीं होगा।

देखे विडियो :-


इस विडियो को शेयर जरुर करे..

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 17 September 2016

स्वामी बोले- जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, ओवैसी पर भी बोला हमला!

Dainik Times     21:48    
place ad code
नई दिल्ली : बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व मे चल रही सरकार को बर्खास्त करके राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। घाटी में जारी अशांति पर स्वामी ने आरोप लगाया कि पीडीपी-बीजेपी गठबंधन का प्रयोग विफल हो गया है और घाटी के हालात को फिर से काबू में करने के लिए सैन्य ताकत की जरूरत है।
subramanian-swamy-says-jk-govt-should-be-dismissed-president-s-rule-imposed-and-attack-on-ovesi

आपको बता दे कि एक कार्यक्रम में स्वामी ने कहा, ‘शुरूआत में हमें, बीजेपी की सरकार को लगा कि चूंकि हम जम्मू और लद्दाख में जीते हैं और पीडीपी कश्मीर में जीती है, इसलिए हमें यह प्रयोग करना चाहिए। लेकिन मेरे समेत कई लोगों को लगता है कि यह प्रयोग विफल रहा। महबूबा मुफ्ती सरकार को न सिर्फ इस्तीफा देना चाहिए, बल्कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

वहीं एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए स्वामी ने कहा कि वह राष्ट्र विरोधी हैं। स्वामी ने कहा, ‘अगर हम आधुनिक विज्ञान को देखेंगे तब भारतीय मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू थे। अगर कोई मुस्लिम इसे स्वीकार नहीं करता है तब वह देशभक्त नहीं है बल्कि वह राष्ट्रद्रोही होगा। ओवैसी राष्ट्र विरोधी हैं।


वही, इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि कोई भारत माता की जय बोले। ओवैसी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद की बजाए भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद को थोपने का प्रयास किया जा रहा है और किसी को कोई विशेष नारा लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। ओवैसी ने कश्मीर और पाकिस्तान पर केंद्र की नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Thursday, 15 September 2016

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा, आतंकवाद पर पाक को लगाई फटकार!

Dainik Times     07:08    
place ad code
नई दिल्ली : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान पर बलूचिस्तान के साथ ही पाक कब्जे वाले कश्मीर(POK) में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
india-raises-balochistan-issue-in-united-nations-news-in-hindi

आपको बता दे कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 33वें सत्र के दौरान भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कश्मीर में गड़बड़ियों का मुख्य कारण पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद है, जो उसकी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं से उपजा है जो कि बार-बार हुए सशस्त्र आक्रमणों से ठोस तौर पर अभिव्यक्त हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि अजित कुमार ने कहा कि पाकिस्तान का निराशाजनक पिछला रिकॉर्ड जगजाहिर है और कई देशों ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि वह सीमा पार घुसपैठ रोके, आतंकवाद के ढांचे को नष्ट करे और आतंकवाद के केंद्र के तौर पर काम करना बंद करे।

अजित कुमार ने कहा कि एक शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और बहुलतावादी समाज के तौर पर भारत की साख अच्छी तरह से प्रमाणित है जो कि अपने लोगों के कल्याण के प्रति गहरायी से प्रतिबद्ध है। इसके विपरीत पाकिस्तान की पहचान तानाशाही, लोकतांत्रिक नियमों की अनुपस्थिति वाला और बलूचिस्तान सहित देश में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघनकर्ता के तौर है।

पाकिस्तान के बयान पर जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अजित कुमार ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ ही अपने नागरिकों का भी मानवाधिकारों का योजनाबद्ध तरीके से उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा, कश्मीर में गड़बड़ियों का मूल कारण पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमापार आतंकवाद है जिसने 1989 से अलगाववादी समूहों एवं आतंकवादी तत्वों को सक्रिय समर्थन दिया है। इन आतंकवादी तत्वों में वे भी शामिल है जो पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्र से संचालित होते हैं।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को ढकने और मानवाधिकार के लिए चिंता के नाम पर आतंकवाद का इस्तेमाल राष्ट्रीय नीति के तौर पर करने का प्रयास किया है।

अजित कुमार ने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। हम जम्मू-कश्मीर की जनता द्वारा नियमित रूप से अपनाई जा रही लोकतांत्रिक पसंद को पाकिस्तान द्वारा नीचा दिखाने के प्रयासों को खारिज करते हैं।

भारत ने कहा कि पाकिस्तान अन्य को संयम बरतने की सलाह देता है लेकिन अपने ही लोगों के खिलाफ वायु शक्ति का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकता।

अजित कुमार ने कहा, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों को भी निरंतर शरण दिये हुए है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पाकिस्तान पिछले साल मानवाधिकार परिषद की सदस्यता हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को राजी करने में नाकाम रहा।

भारत के राजदूत अजित कुमार ने कहा कि भारत पाकिस्तान द्वारा भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर से जुड़े आंतरिक मामलों के बारे में भेदभावपूर्ण बातें करने के लिए परिषद के निरंतर दुरुपयोग को खारिज करता है।


दोनों नेताओं ने तीनों देशों द्वारा इस परियोजना में प्रमुख हितधारकों का एक संयुक्त फोरम बनाने के हाल में लिए गए निर्णय का भी स्वागत किया जिसमें व्यवसाय और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.