Saturday, 2 July 2016

नही हो सकी विजय माल्या के विमान की नीलामी, लगी सिर्फ 1.09 करोड़ की बोली!

Dainik Times     13:34    
place ad code

नई दिल्ली: इन दिनों संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या से धन की वसूली का एक और प्रयास विफल हो गया है। माल्या के निजी जेट विमान की नीलामी के लिए सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह मूल्य इस विमान के आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपये के एक प्रतिशत से भी कम है।

mallyas-aircraft-auction-failed-the-bidding-news-in-hindi

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस विमान के लिए आरक्षित मूल्य 152 करोड़ रुपये रखा गया था। संयुक्त अरब अमीरात की विमानन सपोर्ट कंपनी अल्ना एरो डिस्ट्रिब्यूशनल फाइनेंस होल्डिंग्स ने इसके लिए सिर्फ 1.09 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

दरअसल कंपनी ने नीलामी के नियमों के तहत एक करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई थी। इस विमान को सेवा कर विभाग ने दिसंबर, 2013 में कुर्क किया था। 

बता दे कि विभाग को माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस से 800 करोड़ रुपये से अधिक का कर वसूलना है। ई-नीलामी विभाग के आधिकारिक नीलामीकर्ता एमएसटीसी ने आयोजित की।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.