नई दिल्ली: एक बार फिर बांग्लादेश
में अज्ञात हमलावरों ने 48 साल के एक हिंदू पुजारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस
घटना से एक ही दिन पहले इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों ने एक हिंदू
पुजारी और एक बौद्ध नेता की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सत्खिरा
जिले में श्री श्री राधा गोविंद मंदिर के भाबासिंधु राय पर उस समय मंदिर में हमला
किया गया जब वह सो रहे थे।
पुजारी की हालत
गम्भीर :-
‘डेली स्टार’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि सात से आठ हमलावरों ने
पुजारी के घर का दरवाजा खटखटाया। पुजारी ने यह सोचकर दरवाजा खोला कि बाहर रात में
पहरा देने वाला गार्ड होगा। इस बीच हमलावर घर में घुस आए। उन सबने धारदार हथियारों
से पुजारी के सीने और पीठ पर हमला किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुजारी को मरा समझकर
भागे हमलावर :-
पीड़ित की पत्नी समित्रा बोर के हवाले
से पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर किसी के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से फरार
हो गए। हाल के दिनों में बांग्लादेश में कई धार्मिक अल्पसंख्यकों और उदारवादी
लोगों की हत्या हो चुकी है। इन हत्याओं की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

place ad code

0 comments :