Tuesday, 26 July 2016

PM मोदी ने कहा- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मुझे उंगली पकड़कर चलाया!

Dainik Times     10:00    
place ad code

नई दिल्ली : PM मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में म्यूजियम के उद्घाटन के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने प्रणब दा को अपना गार्जियन बताते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है।

PM मोदी ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में मुझे आपके साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। मैं दिल्ली की दुनिया में नया था। ऐसे समय राष्ट्रपति जी ने एक मेंटर गार्जियन की तरह बहुत से विषयों पर अंगुली पकड़कर चलाया। ऐसा सौभाग्य कम लोगों को मिलता है, जो मुझे मिला।

मोदी ने कहा कि आज यहां कई ग्रन्थों का लोकार्पण हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा कि किताब नहीं कह रहा, ग्रन्थ कह रहा हूं। इनमें वो चीजें समाहित हैं जो कल्पना के दायरे से नहीं इतिहास के दायरे से निकली हैं। वो आने वाली पीढियों में अमिट छाप छोड़कर जाती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने भारत के जीवन में योगदान दिया है, लेकिन 4 साल के अल्पावधि में आपने राष्ट्रपति भवन को भी बहुत कुछ दिया है। मेरा राजनीतिक बैकग्राउंड अलग है, उनका अलग है, लेकिन लोकतंत्र में भिन्न विचारों से पले बढ़े व्यक्ति भी कैसे काम कर सकते हैं, ये इनके पास रहकर हर पल अनुभव कर सकते हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.