नई दिल्ली : लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है कि केंद्र सरकार ने आज सातवें वेतन आयोग को मंजूरी देने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
जिसके तहत अब अगस्त
से लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार के कर्मचारियों को अगस्त माह से
संशोधित सैलरी मिलेगी।
सातवें वेतन आयोग के
लागू होने के बाद से केंद्र सरकार के 33 लाख कर्मचारी, 14 लाख सशस्त्र बलों के कर्मी और 52 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
आपको बता दें कि
कैबिनेट ने बीते जून को ही वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी थी। मीडिया से
बातचीत में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जानकारी दी थी कि अब कर्मचारियों का
न्यूनतम वेतन सात हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये प्रति माह हो जाएगा।
जेटली ने ये भी बताया
था कि कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण के लिए 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होगा।
साथ ही प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत की दर से वेतन में बढ़ोत्तरी होगी।

place ad code

0 comments :