Friday, 1 July 2016

रवि शास्त्री ने दिया ICC मीडिया प्रतिनिधि पद से इस्तीफा, जानिए क्या है सही वजह...

Dainik Times     18:52    
place ad code

नई दिल्ली : शुक्रवार को टीम इंडिया के पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री ने आईसीसी की क्रिकेट समिति से इस्तीफा दे दिया।

दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए अनिल कुंबले को खुद पर मिली तरजीह के बाद बौखलाए रवि शास्त्री ने पहले तो क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर हमला किया और अब इस्तीफे से यह स्पष्ट कर दिया है कि वो अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में काम नहीं करना चाहते। 

रवि शास्त्री इस कमेटी से बतौर मीडिया प्रतिनिधि जुड़े हुए थे। इस कमेटी में बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख और वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर और राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। द्रविड़ इस कमेटी में बतौर क्रिकेटर प्रतिनिधि शामिल हैं।

रवि शास्त्री ने कहा, ‘मैं पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका हूं। मेरी निजी प्रतिबद्धताएं हैं और मैं छह साल से वहां था।आधिकारिक कारण कमेंटेटर और टीवी विशेषज्ञ के रूप में व्यस्त प्रतिबद्धता को बताया गया है

लेकिन इस तरह की अटकलें हैं कि इस पूर्व आलराउंडर ने संभवत: कोच पद की दौड़ में सफल नहीं होने से नाराज होकर यह फैसला किया है। कोच पद की दौड़ में पिछड़ने के बाद शास्त्री की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली से बयानबाजी भी हुई थी।

बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘सौरव की तरह रवि भी भावुक व्यक्ति है। वह अब भी खारिज किए जाने को नहीं पचा पाया है। वह बीसीसीआई के रूप में मीडिया प्रतिनिधि बना था इसलिए वह इस पद पर बने रहने को तैयार नहीं है। 

साथ ही कुंबले ने चेयरमैन के रूप में बरकरार रहने की इच्छा जाहिर कर दी है इसलिए दोनों के लिए बैठक में मौजूद रहना असहज होता। उन्होंने कहा, ‘साथ ही आईसीसी क्रिकेट समिति में मीडिया प्रतिनिधि का पद सिर्फ नाम का ही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.