नई दिल्ली : RJD
प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार को हर हाल में
जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी करनी होगी। ऐसा नहीं हुआ तो राजद आंदोलन करेगा।
आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। मेरे जीते जी आरक्षण पर आंच नहीं
आ सकती। जब तक हमारे शरीर में खून का एक कतरा रहेगा, गरीबों के हक पर आंच नहीं आने देंगे।
पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित
समारोह को संबोधित करते हुए श्री लालू प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अब तक
कोई काम नहीं किया है।
अपनी कमी को छुपाने के लिए चुनाव के ठीक पहले वह दंगा-फसाद कराएगी। लेकिन हमें
उनकी मंशा का मुंहतोड़ जवाब समाज में शांति कायम कर देना होगा।
कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं दिये जाने का
सवाल उठा तो उन्होंने कहा कि इस मसले पर सीएम नीतीश कुमार से बात हो चुकी है।
जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं देने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।

place ad code

0 comments :