नई दिल्ली : हैदराबाद में ISIS के पांच कथित सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद इस संगठन की गतिविधियों की जांच आगे
बढाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की और
17 कारतूस के अलावा ऑनलाइन संचार के लिए प्रयुक्त कम्प्यूटर और स्कैनर बरामद किए
है।
NIA के मुताबिक, तालाब कट्टा में एक गिरफ्तार सदस्य इब्राहिम के परिसर पर
छापा मारकर एक कम्प्यूटर और स्कैनर जब्त किया गया।
इन उपकरणों का कथित रूप से प्रयोग गिरफ्तार सदस्यों द्वारा आईएस के अन्य
संदिग्ध सदस्यों के साथ संपर्क में रहने के लिए किया गया था।
इब्राहिम की निशानदेही पर जांच एजेंसी ने हैदराबाद के बारकास क्षेत्र में एक
अन्य आरोपी हबीब के आवास पर छापे मारे और 17 कारतूस बरामद किए।
अधिकारियों ने कहा कि NIA ने तालाब कट्टा के भवानी नगर में छापेमारी की जहां
एक अन्य कम्प्यूटर तथा स्कैनर जब्त किए।

place ad code

0 comments :