Monday, 25 July 2016

जीत की 'संक्रामक' आदत डालना जरूरी : विराट कोहली

Dainik Times     14:50    
place ad code

नई दिल्ली : जीत को 'संक्रामक' बताते हुए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह अच्छी आदत है और दुनिया में कहीं भी मजबूत प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को इसे बरकरार रखना होगा. 

virat-kohli-says-maintain-a-good-thing-to-conquer-contagious-habit

पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को चार दिन के भीतर ही एक पारी और 92 रन से हराया. कोहली ने जीत के बाद कहा, 'हम जीत की आदत डालना चाहते हैं, यह अच्छी आदत है. जीतना संक्रामक है'

कोहली ने कहा कि यदि हम टेस्ट मैच जीतना सीख गए तो हर जगह जीतना भी सीख जायेंगे. हम ये भी सीख जायेंगे कि अलग-अलग हालात में कैसे खेला जाता है.' उन्होंने कहा, 'हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. हम विरोधी टीम का मुंह ताकने की बजाय लक्ष्य तय करके उन पर अमल करना चाहते हैं.’ 

उन्होंने कहा, ‘बतौर कप्तान मेरे और पूरी टीम के लिए भी यह अच्छा है. सभी समझते हैं कि मैदान पर कैसे बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी करनी है. हमें टीम की जरूरतों के अनुरूप प्रदर्शन करना है और यह सबसे अहम है’ 

उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा,‘गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हमने पहली पारी में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी लिहाजा सभी की नजरें दूसरी पारी पर थी.पहली पारी सही समय पर खत्म हुई और हमें 13वें और 14वें ओवर गेंदबाजी करने को मिली. सभी गेंदबाजों ने जिम्मेदारी लेकर अच्छा प्रदर्शन किया.

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.