Sunday, 28 August 2016

अमेरिका में 'फिनिशर' धोनी अंतिम गेंद पर नहीं बना पाए 2 रन, पर राहुल ने बनाया टी20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक!

Dainik Times     08:28    
place ad code

नई दिल्ली : वेसे तो धोनी मैच को छक्का लगाकर खत्म करते है लेकिन आज ऐसा नही कर पाए, दरअसल कप्तान धोनी को जीत के लिए आखरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे लेकिन इस बार दुनिया के महान मैच खत्म करने वाले बल्लेबाज ऐसा नही कर पाए। जिसकी बदोलत भारत 1 रन से हार गया।
INDvsWI-first-t20-westindies-won-by-one-run-news-in-hindi

पहले टी 20 में शनिवार को टीम इंडिया की हार के बीच केएल राहुल की बड़ी उपलब्धि दबकर रह गई। मैच में राहुल ने 46 गेंदों पर शतक जमाया और टी20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाने वाले बैट्समैन बनने का गौरव हासिल किया।

राहुल अब सबसे तेज शतक जमाने के मामले में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। राहुल ने अपनी नाबाद 110 रनों की पारी में 51 गेंदों का सामना किया और 12 चौके व पांच छक्के जमाए।  इस सूची में टॉप पर दक्षिण अफ्रीका के ही रिचर्ड लेवी हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 45 गेंदों पर सैकड़ा जमाया था।

शनिवार के मैच में राहुल के अलावा वेस्टइंडीज के खेमे से भी एक शतक आया। इंडीज टीम के इविन लेविस ने 48 गेंदों पर शतक जमाया। खास बात यह है कि लेविस ने दूसरे ही टी-20 में उन्होंने पांचवां सबसे तेज शतक जमाने की उपलिब्ध हासिल की।

24 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी 100 रनों की पारी में पांच चौके तथा नौ छक्के लगाए। इतनी लंबी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट आश्चर्यजनक रूप से 204.08 का रहा। अपने करियर का पहला टी-20 मैच उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नागपुर में खेला था।

भारत ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत तो तेज की लेकिन अजिंक्य रहाणे (7) और कप्तान विराट कोहली (16) के रूप में भारतीय टीम ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (62) और लोकेश राहुल ने धुआंधार साझेदारी कर अगले 43 गेंदों में 89 रन जोड़ डाले और भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा। रोहित ने इस बीच 22 गेंदों में छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 28 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के जड़े। इसी तरह एक ऊंची शॉट लगाने के प्रयास में वह जॉनसन चार्ल्स के हाथों लपक लिए गए।

रोहित के जाने के बाद भारत के लिए फिर से लक्ष्य बड़ा लगने लगा, लेकिन इस बार लोकेश राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और धोनी के साथ 107 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। राहुल ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए।

आपको बता दे की अगला मैच 28 अगस्त को भारतीय समयानुसार 19:30 को खेला जायेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.