नई दिल्ली : कश्मीर
में मारे गए आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के पिता
मुजफ्फर वानी शनिवार को अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से उनके बंगलुरू आश्रम
में मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों ने घाटी में चल रही हिंसा को देखते हुए
फिर से शांति बहाल करने पर बातचीत की।
आर्ट ऑफ लिविंग के
संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने वानी के पिता के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है।
उन्होंने लिखा है- 'बीते दो दिनों से बुरहान वानी
के पिता मुजफ्फर वानी 2 दिन हमारे आश्रम में ठहरे थे। हमने कई मुद्दों पर बात की।'
दक्षिण कश्मीर के एक
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल मुजफ्फर वानी इसके पहले भी सुर्खियों में थे जब
उन्होंने मीडिया को बताया था कि मैं बुरहान के शव का इंतजार कर रहा हूं। एक लड़ाके
की जिंदगी सिर्फ सात साल की होती है और बुरहान 6 साल पूरे कर चुका था। मैं जानता
था कि इसका समय आएगा।
8 जुलाई को बुरहान के
मारे जाने के बाद उसके पिता ने उसे शहीद का दर्जा दिया था। जो कश्मीर की आजादी के
लिए कुर्बान हो गया।
बुरहान वानी के मारे
जाने के बाद घाटी में भड़की हिंसा में अब तक 70 लोग मारे जा चुके हैं और हजारों
घायल हुए हैं। घाटी में ये सब करीब 50 दिनों से चल रहा है।

place ad code

0 comments :