राजस्थान : चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में
गुरुवार शाम शिव शिक्ति केमिकल लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट भयानक हो गया।
ब्लास्ट होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सारा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ये
ब्लास्ट श्रीपुरा बारूद फैक्ट्री में हुआ है।
बताया जा रहा है इस हादसे में चार लोगों की
मौत हो गई है। वहीं 2 घायल हो गए हैं। एक गंभीर घायल युवक को कोटा रेफर किया गया
है,
जबकि एक का रावतभाटा सीएससी में उपचार चल रहा है।
बता दे कि चारो युवकों की मौत पत्थर उछलने की
वजह से हुई। गनीमत ये रही जिस समय ये हादसा हुआ है उस समय फैक्ट्री में कोई भी
मजदूर या कर्मचारी मौजूद नहीं था।
ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि तीन मंजिला इमारत
पल भर में जमींदोज हो गई। इस धमाके से 25 किलोमीटर तक की जमीन में कंपन महसूस किया
गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक धूज गए।
वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना
पाकर रावटभाटा पुलिस मौक पर पहुंच गई है और परमाणु बिजली घर से दो दमकलों को
बुलाया गया। दमकलों ने कड़ी मशक्कत से आसपास उठ लगी आग पर काबू पाया। हालांकि
फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में रखी बारूद की मैग्जीनों से अभी भी धुआं उठ रहा है।
वही, चित्तौड़गढ़
एसडीएम महावीर सिंह, एएसपी गोपाल सिंह कानावत, सीओ राजाराम मीणा मौके पर मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार शिव शिक्ति केमिकल लिमिटेड
बारूद फैक्ट्री श्रीपुरा में अनाधिकृत रूप से चलाई जा रही थी और ये उपजाऊ भूमि पर
होने की वजह से वहां की जमीन भी बंजर हो गई है।

place ad code

0 comments :