नई दिल्ली : उत्तर
प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले गुरुवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के छह विधायक भाजपा में
शामिल हो गए।
आपको बता दे कि भाजपा
की सदस्यता ग्रहण करने वाले विधायकों में बसपा के बाला प्रसाद अवस्थी और राजेश
त्रिपाठी शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के संजय
जायसवाल, विजय दुबे और माधुरी वर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम
लिया। भाजपा का दामन थामने वालों में सपा के शेर बहादुर ङ्क्षसह भी शामिल हैं।
अवस्थी लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी सीट और त्रिपाठी गोरखपुर जिले के चिल्लूपार
विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
कांग्रेस के संजय
जायसवाल बस्ती की रुधौली सीट से विधानसभा के सदस्य हैं, जबकि माधुरी वर्मा बहराइच की नानपारा सीट से चुनाव जीती थीं। कुशीनगर जिले
की खड्डा सीट से विधायक विजय दुबे ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
अम्बेडकरनगर की
जलालपुर सीट से विधायक शेर बहादुर ङ्क्षसह भी भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के
अनुसार भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों ने हाल ही में सम्पन्न राज्य
विधानपरिषद के चुनाव में क्रॉस वोङ्क्षटग की थी।
बता दे की इससे पहले
बुधवार को कांग्रेस के तीन और सपा का एक विधायक बसपा में शामिल हुआ था। बसपा में
शामिल होने वाले चारों विधायक मुस्लिम हैं। इनके साथ ही शाहजहांपुर के पूर्व
विधायक अवधेश वर्मा ने भी बुधवार को ही बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
इन लोगों को पार्टी
में बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शामिल किया था। बसपा में शामिल होने
वाले विधायकों में अमेठी संसदीय क्षेत्र में आने वाली तिलोई विधानसभा क्षेत्र से
विधायक मोहम्मद मुस्लिम, रामपुर के नवाब काजिम अली खां,
बुलन्दशहर के दिलनवाज खां और सपा के नवाजिस आलम खां शामिल थे।

place ad code

0 comments :