Monday, 8 August 2016

पाकिस्तान: सिविल हॉस्पिटल में ब्लास्ट, 40 की मौत, 50 घायल!!

Dainik Times     13:05    
place ad code

नई दिल्ली : पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में स्थित अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में एक अस्पताल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। बता दे कि विस्फोट के बाद यहां गोलीबारी भी हुई।
bomb-blast-in-quetta-hospital-of-pakistan-40-dead-news-in-hindi

प्रांत की राजधानी में हुई इस घटना में अज्ञात लोगों ने बलूचिस्तान बार एसोसिएशन (बीए) के अध्यक्ष अधिवक्ता बिलाल अनवर कासी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और बचाव अधिकारियों के मुताबिक जब वकील कासी को अस्पताल लेकर आए तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

कासी के शव को आपात विभाग में लाया गया था और बहुत से वकील तथा पत्रकार यहां इकट्ठे थे, तभी यह धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि धमाके की चपेट में आकर घायल हुए ज्यादातर लोग वकील हैं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक इस विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं और 50 अन्य घायल हैं। ये आंकड़े पुलिस या अधिकारियों की ओर से जारी नहीं किए गए हैं। अखबार के मुताबिक अस्पताल के आपात विभाग के नजदीक गोलीबारी की आवाज अभी भी सुनाई दे रही हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.