नई दिल्ली : पश्चिम
बंगाल कांग्रेस ने आज राजीव गांधी की जयंती की पर राजीव गांधी का वो बयान ट्वीट कर
दिया जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद विवादित बयान दिया था। राजीव
गांधी ने कहा था कि ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती
हिलती है।’ इस बयान के बाद राजीव गांधी की काफी आलोचना हुई
थी और एक बार फिर इसे लेकर राजनीति गरमा गई है।
यह ट्वीट राज्य
कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किया गया था। हालांकि, विवाद के बाद बंगाल कांग्रेस ने ये ट्वीट हटा लिया है। इस बीच कोलकाता से
किए गए इस ट्वीट के असर से दिल्ली और पंजाब में बवाल मच गया है। विरोधी दलों ने इस
ट्वीट को मुद्दा बना लिया है। बीजेपी ने कहा है कि ऐसी भावनाएं भड़काने वाले ट्वीट
के लिए कांग्रेस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आपको बता दे कि आज राजीव गांधी की
72वीं जयंती है।

place ad code

0 comments :