Monday, 8 August 2016

GST से काला धन और भ्रष्टाचार दोनों पर लगेगी लगाम : PM मोदी

Dainik Times     19:57    
place ad code

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने GST पर कहा कि जीएसटी को किसी पार्टी या सरकार की विजय नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र की परंपरा और सभी की जीत के रूप में देखा जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी से संदेश जाएगा कि उपभोक्ता राजा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से मुख्य रूप से उन राज्यों को लाभ मिलेगा जिन्हें पिछड़ा माना जाता है। इससे असंतुलित विकास की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।
gst-bill-on-loksabha-pm-modi-will-says-on-gst-bill

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि एक भारत के भाव को ताकत देने का काम करेगा जीएसटी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी का मतलब ग्रेट स्टेप बाय टीम इंडिया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक भारत के भाव को ताकत देने का काम जीएसटी करेगा और यह किसी एक दल की जीत नहीं है, बल्कि ये भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की जीत है।

इससे पहले जीएसटी लागू होने के बाद दरें क्या होंगी, इसको लेकर देश में जारी चर्चा को शांत करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट किया कि इस पर कोई विवाद नहीं है। जीएसटी दरों का निर्णय जीएसटी कमेटी करेगी।

बिल पेश करते हुए जेटली ने कहा, जीएसटी पर बड़ी संख्या में सहमति बन गई है। तमाम राजनीतिक पार्टियां और राज्य इसके समर्थन में आगे आ रहे हैं। राज्यसभा में पिछले हफ्ते सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया। जेटली ने राज्यसभा और तमाम पार्टियों को धन्यवाद देते हुए कहा, 2011 में लाए गए जीएसटी बिल में राज्यों के घाटे की भरपाई का प्रावधान नहीं था। निर्माण, उत्पादन में लगे राज्यों को राजस्व घाटे की चिंता थी।

PM मोदी ने कही निम्न बाते :-

*जीएसटी की सबसे बड़ी ताकत है तकनीकी रियल टाइम डाटा मिलेगा, कारोबारियों को आसानी से जानकारी मिल पाएगी।

*जीएसटी के बाद टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलेगी।

*जीएसटी लागू होने के बाद रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

*देश में कच्चा बिल और पक्का बिल बनता है, जीएसटी के बाद कारोबारी केवल पक्का बिल ही देंगे।

*जीएसटी से काला धन और भ्रष्टाचार दोनों पर ही लगाम लगेगी।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.