Wednesday, 17 August 2016

हाफिज ने भारत पर फिर उगला जहर, PAK आर्मी चीफ से कहा- 'जम्मू-कश्मीर में भेजो सेना'!

Dainik Times     09:41    
place ad code

नई दिल्ली : जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत पर कठोर शब्द कहे है। कराची में डिफेंस काउंसिल की मीटिंग में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ से कहा कि वो कश्मीर में न सिर्फ सेना भेजें, बल्कि‍ मोहम्मद अली जिन्ना के लंबित आदेश का पालन करें।
hafiz-saeed-says-pakistan-army-chief-to-send-force-in-kashmir

भारत के खि‍लाफ बेसुरा राग अलापते हुए आतंकी संगठन लश्कर के संस्थापक ने सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ से कहा, 'पाकिस्तान के संस्थापक एमए जिन्ना के लंबित आदेश का पालन करें और कश्मीर में सैनिक भेजें।'

आपको बता दे कि रविवार को डिफेंस काउंसिल ऑफ पाकिस्तानके बैनर तले एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने दावा किया, 'कश्मीरियों ने विभाजन से पहले घोषणा की थी कि वे पाकिस्तान के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन विभाजन के बाद भारत ने जबरन जम्मू-कश्मीर में सेना भेज दी। इस पर कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने कमांडर इन चीफ को सैनिक भेजकर जवाब देने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने आदेश मानने से इनकार कर दिया।'

हाफिज सईद ने कहा, 'अब मैं जनरल राहिल शरीफ से जम्मू-कश्मीर में सैनिक भेजने की अपील करता हूं, क्योंकि कायदे आजम का वो आदेश लंबित है।' सईद ने कहा कि वह भारत के साथ लड़ाई करने को नहीं कह रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और राहिल शरीफ को कश्मीर मुद्दे पर निश्चय ही रणनीति बनानी चाहिए।

हाफिज सईद ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, 'पाकिस्तान युद्धक्षेत्र बन गया है और निर्दोष कश्मीरी मारे जा रहे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी बलूचिस्तान को अलग करने की बात कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं और वह उसी शैली में मोदी को जवाब देने में अनिच्छुक क्यों हैं?' उसने कहा कि शरीफ को चकोठी तक राहत सामग्री भेजनी चाहिए ताकि कश्मीरियों को यकीन हो कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री उनके साथ हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.