नई दिल्ली : गाय के नाम पर देश में राजनीति के
ग्यारह महीने बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाय पर बोले। अपने टाउनहॉल
कार्यक्रम में डेढ़ घंटे के संबोधन के आखिरी वक्त में उन्होंने गाय पर चुप्पी
तोड़ी। गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी की बात कही लेकिन अब हिंदू महासभा पीएम के
बयान के खिलाफ खड़ी हो गई है।
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय
महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने हिंदी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा, ”
अगर गौ रक्षा में कुछ घटनाये हो जाती हैं तो मारपीट करने वालों को
जेल भी भेजा जाता है। लेकिन 70-80 फीसदी लोगों को अपराधी कहना गलत है।”
मुन्ना कुमार ने कहा, “2014 के चुनाव में मोदी ने गौ हत्या पर रोक लगाने का वादा किया था,
लेकिन गौ हत्या बढ़ गयी। अगर एक भी गौ रक्षक गिरफ्तार हुआ तो हम इसका
कड़ा विरोध करेंगे। मोदी संसद में ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।”
आपको बता दे की शनिवार को गाय की सेवा के नाम
पर ठेकेदारी करने वालों को PM मोदी ने सीधा संदेश दे
दिया था की, गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी। गाय
के पीछे अब छुपकर अपराधी अब नहीं रह पाएंगे।
टाउनहॉल में दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने
कहा, “कभी-कभी गोरक्षा के नाम पर कुछ
लोग दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं। मुझे उन पर गुस्सा आता है…।
ये लोग पूरी रात एंटी सोशल एक्टिविटी करते हैं। लेकिन दिन में गोरक्षक का चोला पहन
लेते हैं।”
(BY dainiktimes.com)

place ad code

0 comments :