Showing posts with label Hindu. Show all posts
Showing posts with label Hindu. Show all posts

Tuesday, 6 September 2016

यह है असली भारत! देश में यहां हिंदू लड़की मुस्लिम बच्चों को मंदिर में पढ़ाती है कुरान!

Dainik Times     17:05    
place ad code
नई दिल्ली : यूपी के आगरा में एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। यहां दो बहनें गीता और कुरान के जरिए प्रेम और भाई चारे का संदेश दे रही हैं। यहाँ ऐसा प्रेम देखने को मिला है जिसकी जितनी तारीफ करे उतनी ही कम है।
agra-muslim-children-quran-teach-by-hindu-teacher-temple

आपको बता दे कि आगरा की रहने वाली दो बहनें पूजा और नंदनी संजय नगर की कृपाल बस्ती में बच्चों को एक साथ कुरान और गीता की शिक्षा दे रही हैं। खास बात ये है कि पूजा को न सिर्फ उर्दू का ज्ञान है बल्कि वो कुरान की भी पूरी जानकारी रखती है।

शुरुआत में तो दोनों बहनों ने शौक के तौर पर बस्ती के मुस्लिम और हिंदू बच्चों को कुरान और गीता पढ़ाना शुरू किया था धीरे-धीरे बच्चे उनसे पढ़ने आने लगे। पूजा बच्चों को कुरान के कलमे पढ़ाती है तो नंदनी गीता के श्लोक। बच्चों की संख्या बढ़ी थी बस्ती वालों ने हनुमान मंदिर में पढ़ाने की इजाजत दे दी और अब दोनों समुदाय के बच्चों को गीता और कुरान की शिक्षा मिल रही है।

सबसे बड़ी बात यह है कि पूजा बच्चों को बिना किसी फीस लिए पढ़ाती हैं। उनका कहना है कि ज्यादातर बच्चे गरीब परिवार से आते हैं। उनके पास इतना पैसा नहीं होता कि वो मुझे दे सके और न ही मैं लेना चाहती हूं। क्लास में बच्चे बढ़ने से मेरा घर छोटा पड़ गया तो इलाके के बुजुर्ग लोगों ने मुझे मंदिर में क्लास चलाने को कहा।


आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को शेयर जरुर करे...

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Wednesday, 24 August 2016

गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है : स्वरूपानंद सरस्‍वती

Dainik Times     09:30    
place ad code
नई दिल्ली : द्वारकाशारदा पीठ के प्रमुख शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है, क्योंकि इसका दूध एक धर्म को मानने वाले लोगों के समान ही दूसरे धर्म को मानने वालों के लिए भी उतना ही लाभदायक है।
swaroopanand-saraswati-says-cow-is-mother-of-not-only-hindus-but-also-of-muslims

आपको बता दे कि एक बयान में स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि हिंदुओं को भी गाय के दूध से उतना ही प्रोटीन मिलता है जितना मुस्लिमों को। इसलिए यह कहना एकदम सही है कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है।

उन्होंने कहा कि कोई किसी भी धर्म से जुड़ा हो, लेकिन गाय को बचाना भारतीयों के हित में है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के प्रावधानों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में गौवध के खिलाफ कानून बनाए गए हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है।


उन्होंने कहा कि गौवध के खिलाफ कानूनों को समय-समय पर उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई, लेकिन ऐसी अपीलों को हमेशा खारिज कर दिया गया। स्वरूपानंद ने कहा कि गौवध के खिलाफ कानून बनाने के साथ ही इसके मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध होना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 21 August 2016

हिंदुओं के घटती संख्या पर बोले भागवत, कहा- ज्यादा बच्चे पैदा करने से हिंदुओं को किसने रोका है?

Dainik Times     12:33    
place ad code
नई दिल्ली : शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की। दरअसल मोहन भागवत आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां वो शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
mohan-bhagwat-says-no-law-that-prevents-hindus-from-having-more-children

इसी दौरान भागवत ने घटती हिंदू आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि कोई कानून हिंदुओं को बच्चा पैदा करने पर पाबंदी नहीं लगाता। उन्होंने कहा कि  इस तरह के निर्णय परिवारिक परिस्थितियों और देश हित को ध्यान में रखते हुए लेना चाहिए।

आपको बता दे कि इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय व् महाविद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया और खुलकर संघ प्रमुख के सामने अपने सवाल रखे। भागवत ने शिक्षकों के सवालों पर कहा कि वो उनकी बात को केंद्र सरकार तक पहुंचा देंगे लेकिन अच्छा हो आप अपने सवालों को पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री तक भेजें।

शिक्षकों ने मोहन भागवत से सवाल करते हुए शिक्षा में बदलाव की बात करने के साथ साथ आरक्षण व्यवस्था खत्म करने के भी सवाल किए। अध्यापकों द्वारा किये गए सवालों का जवाब देते हुए सर संघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि व्यवस्था बदलने के लिए खुद में बदलाव लाना होगा।


उन्होंने कहा कि देशहित के लिए शिक्षकों को लंबी तपस्या करनी होगी। उनके प्रयासों से ही स्थायी परिवर्तन आएगा। सरकारें बदलने से इस पर फर्क नहीं पड़ेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 7 August 2016

पीएम मोदी पर भड़की हिंदू महासभा कहा- PM मोदी ने किया गोरक्षकों का अपमान!!

Dainik Times     09:42    
place ad code
नई दिल्ली : गाय के नाम पर देश में राजनीति के ग्यारह महीने बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाय पर बोले। अपने टाउनहॉल कार्यक्रम में डेढ़ घंटे के संबोधन के आखिरी वक्त में उन्होंने गाय पर चुप्पी तोड़ी। गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी की बात कही लेकिन अब हिंदू महासभा पीएम के बयान के खिलाफ खड़ी हो गई है।
hindu-mahasabha-criticises-pm-narendra-modi-news-in-hindi

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने हिंदी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा, ” अगर गौ रक्षा में कुछ घटनाये हो जाती हैं तो मारपीट करने वालों को जेल भी भेजा जाता है। लेकिन 70-80 फीसदी लोगों को अपराधी कहना गलत है।

मुन्ना कुमार ने कहा, “2014 के चुनाव में मोदी ने गौ हत्या पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन गौ हत्या बढ़ गयी। अगर एक भी गौ रक्षक गिरफ्तार हुआ तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। मोदी संसद में ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

आपको बता दे की शनिवार को गाय की सेवा के नाम पर ठेकेदारी करने वालों को PM मोदी ने सीधा संदेश दे दिया था की, गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी। गाय के पीछे अब छुपकर अपराधी अब नहीं रह पाएंगे।


टाउनहॉल में दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा“कभी-कभी गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं। मुझे उन पर गुस्सा आता है। ये लोग पूरी रात एंटी सोशल एक्टिविटी करते हैं। लेकिन दिन में गोरक्षक का चोला पहन लेते हैं।

(BY dainiktimes.com)

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 6 August 2016

PAK : कराची में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या!

Dainik Times     17:13    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू डॉक्टर की उसके क्लिनिक के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या को धर्म से प्रेरित हत्याके रूप में देखा जा रहा है। गुरूवार को पाक कॉलोनी में बारा रोड के नजदीक गार्डन ईस्ट के निवासी 56 साल के प्रीतम लखवानी को सीने में गोली मारी गई।
hindu-doctor-shot-deat-in-karachi-pakistan-news-in-hindi

आपको बता दे कि लखवानी को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। 'द एक्सप्रेस टिब्यून' ने लखवानी के बेटे राकेश कुमार के हवाले से बताया है, 'जिस समय उन पर हमला किया गया वह अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे।' कुमार ने बताया, 'किसी ने मेरे पिता के फोन से मुझे फोन किया और मुझे बताया कि उनकी हत्या कर दी गई है।'

राकेश ने बताया कि उनके पिता के किसी से निजी रंजिश नहीं थी और ना ही उन्हें कोई धमकी भरा फोन आया था। वह पिछले 15 सालों से क्लिनिक चला रहे थे। पुलिस हत्या के पीछे का कारण पता लगा रही है।

आपको बता दे कि डॉक्टर का क्लिनिक एक रिहायशी इलाके में स्थित है और यह घटना उस समय हुई जब इलाके में बत्ती गुल हो गई थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे कौन था जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह योजनाबद्ध हत्या थी।


पुलिस अधिकारी मुहम्मद हसनैन ने बताया, 'किसी ने भी अपराधी या अपराधियों को नहीं देखा। हमें अभी भी यह नहीं पता चला है कि हत्या में एक से अधिक अपराधी शामिल हैं या नहीं।' इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है। इस बीच, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट मॉइनोरिटी के विधायक संजय परवानी ने लखवानी की हत्या को 'धर्म से प्रेरित हत्या करार दिया है।'

( News in Hindi BY dainiktimes.com )

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Sunday, 31 July 2016

केजरीवाल ने कहा- BJP के सभी दलित सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए!

Dainik Times     13:14    
place ad code
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी दलित सांसदों को 'बीजेपी के गुंड़ों' द्वारा दलित समुदाय पर हमले के विरोध में इस्तीफा दे देना चाहिए।
all-dalit-mps-of-bjp-should-resign-in-protest-against-countrywide-assault-says-kejriwal

केजरीवाल की यह टिप्पणी बीजेपी सांसद उदित राज के शनिवार को दिए बयान के मद्देनजर आई है, जिसमें उदित राज ने कहा था कि इन 'तथाकथित रक्षकों' की वजह से हिंदुत्व खतरे में है।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने कहा था कि हिंदू धर्म धर्मांतरण की वजह से नहीं बल्कि इसके तथाकथित रखवालोंकी वजह से खतरे में है।

उन्होंने कहा था, 'अगर दलितों के लिए मंदिरों के द्वार बंद किये गए तो वो चर्च, मस्जिद जाएंगे और ‘‘हम उसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।


इस पर केजरीवाल ने ट्विट किया कि BJP के सभी दलित सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 30 July 2016

पाकिस्तान : अस्पताल में मृत मिला हिंदू डॉक्टर!

Dainik Times     21:00    
place ad code
नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची में एक अस्पताल के आईसीयू में 32 साल के एक हिंदू डॉक्टर को संदिग्ध हालात में मरा हुआ पाया गया एक सीनियर पुलिस अफसर नइमुद्दीन ने बताया कि अनिल कुमार शुक्रवार को सर्जिकल आईसीयू में गए थे इसके बाद वहां पर वह एक कुर्सी पर बैठे मृत पाए गए
a-hindu-doctor-was-found-dead-in-mysterious-circumstances


उन्होंने बताया, ‘वह संदिग्ध परिस्थितियों में मरे हुए पाए गए इसलिए अभी उनकी मौत के कारण के संबंध में जांच की जा रही है’ अधिकारी के अनुसार सर्जिकल वार्ड का दरवाजा खटखटाने पर भी जब अनिल कुमार ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया सर्जिकल वार्ड में कुमार को कुर्सी पर बैठे पाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी मौके पर से एक सुई मिली है

नइमुद्दीन ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने हाथ में इंजेक्शन लगाया था लाश को अस्पताल के मोर्चरी में ले जाया गया। इसके बाद में उनकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा सुई को भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-

Saturday, 2 July 2016

बांग्लादेश: एक और हिन्दू पुजारी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर!

Dainik Times     15:31    
place ad code
नई दिल्ली: एक बार फिर बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों ने 48 साल के एक हिंदू पुजारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना से एक ही दिन पहले इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों ने एक हिंदू पुजारी और एक बौद्ध नेता की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी।

once-again-attack-on-a-hindu-priest-in-bangladesh

पुलिस ने शनिवार को बताया कि सत्खिरा जिले में श्री श्री राधा गोविंद मंदिर के भाबासिंधु राय पर उस समय मंदिर में हमला किया गया जब वह सो रहे थे।

पुजारी की हालत गम्भीर :-

डेली स्टारने पुलिस के हवाले से बताया कि सात से आठ हमलावरों ने पुजारी के घर का दरवाजा खटखटाया। पुजारी ने यह सोचकर दरवाजा खोला कि बाहर रात में पहरा देने वाला गार्ड होगा। इस बीच हमलावर घर में घुस आए। उन सबने धारदार हथियारों से पुजारी के सीने और पीठ पर हमला किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
पुजारी को मरा समझकर भागे हमलावर :-

पीड़ित की पत्नी समित्रा बोर के हवाले से पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर किसी के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए। हाल के दिनों में बांग्‍लादेश में कई धार्मिक अल्पसंख्यकों और उदारवादी लोगों की हत्‍या हो चुकी है। इन हत्‍याओं की जिम्‍मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.