Wednesday, 3 August 2016

अब अमेरिका में चोकों-छक्कों की बरसात करेंगे भारतीय धुरंधर, खेलेंगे T20 सीरिज!

Dainik Times     20:47    
place ad code

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच खेलेगी जिसमें वह मौजूदा विश्व टी20 चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।
india-to-clash-versus-west-indies-in-t20-cricket-series-in-us-news-in-hindi

आपको बता दे कि दो मैच फ्लोरिडा के फोर्ट लौडरडेल में 27 और 28 अगस्त को खेले जायेंगे, जहां कैरेबियाई प्रीमियर लीग के मैच आयोजित किए गए हैं।

भारत के टीवी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे। अमेरिका में भारतीयों की तादाद देखते हुए बीसीसीआई ने यह शुरूआत की है।

धौनी और कोहली के एक टीम में तथा क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो दूसरी टीम में होने से, अमेरिका के खेल प्रेमी एक दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि नए बाजार और दर्शकों तक पहुंचने के प्रयासों के तहत मुझे यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि टीम इंडिया अमेरिका में मौजूदा विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज के साथ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में क्रिकेट प्रेमियों के लिए दो चैम्पियन टीमों को खेलते हुए देखने का बढ़िया मौका होगा। अमेरिका में इसे सालाना क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में विकसित किया जायेगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.