नई दिल्ली : हाईवे पर
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का पुलिस प्रशासन चाहे कितनी भी कोशिश कर रहा हो, लेकिन स्थिति इससे उलट है। उप्र को शर्मसार करने वाली घटना बुलंदशहर में
मां-बेटी के साथ दरिदगी की गूंज अभी थमी भी नहीं कि अब सीबीगंज में शिक्षिका को
दिनदहाड़े एनएच 24 पर तीन बदमाशों ने चलती वैन में खींच लिया। पांच किलोमीटर दूर
बंडिया गांव के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता के आपत्तिजनक
फोटो खींचे, वीडियो भी बना ली। मुंह खोलने पर बदनाम
करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। घटना की
तहरीर पुलिस को दी गई है। आइजी ने थाने में पहुंच पीड़िता से पूछताछ के बाद उसे
मेडिकल के लिए भिजवा दिया।
लापरवाही बरतने पर
सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। शिक्षिका मंगलवार
सुबह करीब सात बजे पैदल स्कूल जा रही थी। बताते हैं कि मथुरापुर में शिवज्ञान
डिग्री कॉलेज के पास सफेद रंग की वैन शिक्षिका के पास आकर रुकी। दो लोग तेजी से
उतरे और उसे वैन में खींच लिया।
इसके बाद बदमाशों ने
वैन को परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की तरफ दौड़ाया। पांच किलोमीटर तक हाईवे पर कार
दौड़ती रही। युवती ने चीखकर मदद मांगने की कोशिश की तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर
बोलती बंद करा दी। चलती कार में उसके हाथ बांध दिए। बंडिया मोड़ के पास खेत में ले
जाकर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया।

place ad code

0 comments :