नई दिल्ली : पिछले ही
माह से जारी हिंसा कश्मीर में अभी भी रुकने का नाम तक नही ले रही है। केंद्र के
प्रयासों और राज्य सरकार की कार्रवाई के बाद भी स्थिति पर अभी तक पूरी तरह से काबू
नहीं किया जा सका है।
कश्मीर में जारी
हिंसा की आग जम्मू के राजौरी, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा और रामबन ज़िलों तक पहुंच चुकी है। इन
जिलों में बीती रात एक संप्रदाय के लोगों ने देश विरोधी नारे लगाये। इस स्थिति को
देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन जम्मू में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी है।
इस बीच सेना के
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुडा ने आज यहां जम्मू कश्मीर की
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। उन्होंने हिंसा प्रभावित घाटी में शांति
लाने के लिए राज्य सरकार को हर मुमकिन सहायता का आश्वासन दिया। सेना ने इसे लेकर
एक बयान जारी किया है।
उसमें कहा गया है कि
श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ के साथ सैन्य कमांडर
ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है। कहा गया है कि जल्द से जल्द शांति लाने में
सेना सरकार को हर संभव सहायता देगी। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ने घाटी
में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की।

place ad code

0 comments :