Friday, 5 August 2016

राजनाथ सिंह ने संसद में सुनाई PAK दौरे की कहानी, देखिए Video!

Dainik Times     13:29    
place ad code

नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में अपने पाकिस्तान दौरे पर बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया। मैंने कहा कि आतंकियों को शहीद नहीं बनाना चाहिए, बल्कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
rajnath-singh-shared-his-pakistan-experience-during-saarc-meet

सार्क बैठक में मैंने कहा कि आतंक को अच्छा या बुरा नहीं कहना चाहिए। आतंक में शामिल संस्थानों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने आतंकियों के खिलाफ मुहीम चलाने की बात कही। आतंकवाद ही मानव अधिकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। आतंक का समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सभी दलों ने बयान का किया स्वागत :-

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में राजनाथ सिंह के बयान का स्वागत करते हुए पाकिस्तान में गृह मंत्री को सही प्रोटोकॉल नहीं मिलने की निंदा की। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आतंक का सबसे ज्यादा दंश झेला है।

समाजवादी पार्टी ने भी राजनाथ सिंह के बयान का स्वागत किया। रामगोपाल यादव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह दे रहा है। पकिस्तान नम्रता से बात नहीं सुनता। आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए।

जेडीयू नेता शरद यादव ने भी पाकिस्तान के रवैये की निंदा की। शरद यादव ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान ने हमारे गृह मंत्री के साथ प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा है।

देखे विडियो :-

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.