नई दिल्ली : आतंकी
संगठन आईएसआईएस में भर्ती होने के लिए लंदन से भागी तीन टीनेजर्स में से एक, कदीजा सुल्ताना की मौत हो गई है। सुल्ताना के साथ उसकी दो और सहेलियां,
शमीमा बेगम और अमीरा अबेस ने भी अपना घर छोड़ दिया था।
आईटीवी न्यूज की
रिपोर्ट के अनुसार, रक्का में रशियन हवाई हमले
में उसकी मौत हुई है। उसके परिवार को कुछ हफ्ते पहले इस बात की जानकारी मिली और
इंटरव्यू के दौरान उसकी बहन ने यह बात बतायी। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सुल्ताना ब्रिटेन वापस आना चाह रही थी और अपनी परिवार के कंटैक्ट में थी।
आपको बता दे कि 23
फरवरी,
2015 को 16 वर्षीय कदीजा, 15 वर्षीय शमिमा
बेगम और 15 वर्षीय अमीरा के साथ भाग गयी थी। कदीजा के परिवारिक वकील ने गुरुवार को
रायटर को बताया कि कुछ दिनों पहले सीरिया के रक्का में उसकी मौत हो गयी। ऐसा माना
जा रहा हे कि उसकी मौत रशियन हवाई हमले में हुई।
तीनों किशोरियों ने
पूर्वी लंदन स्थित अपने घर से भाग कर इंस्तांबुल की उड़ान ली। पुलिस के अनुसार, पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहीं ये तीनों लड़किया अपने एक दोस्त से
प्रेरित थीं जिसने दिसंबर 2014 में आईएस ज्वाइन किया था।

place ad code

0 comments :