Sunday, 21 August 2016

मुंबई की एक फैमिली के पांच लोग आईएस में हुए शामिल!

Dainik Times     13:56    
place ad code

नई दिल्ली : दुनियाभर में युवाओं का इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रति आकर्षित होने की सिलसिला जारी है। भारत में भी ऐसी ही घटना एक बार फिर सामने आई है। अब यह ताजा मामला मुंबई से है।
maharashtra-5-members-of-mumbai-bizman-family-joined-isis

मायानगरी के एक ही परिवार के पांच लोग आतंकी संगठन(आईएस) में भर्ती हो गए हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, 26 वर्षीय अशफाक अहमद के परिवार के पांच लोग आईएस में शामिल हो गए हैं।

अशफाक अहमद के अलावा उसकी पत्नी, छोटी बच्ची और दो कजिन मोहम्मद सिराज (22) और एजाज रहमान (30) बीते महीने जून में देश छोड़कर आईएस में शामिल हो गए। अशफाक के परिवार को इसका जरा भी आभास नहीं था कि देश छोड़ने के बाद वो सब आईएस में शामिल होने जा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इसे आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने कहा कि 'इस मामले में हम उपदेशक मोहम्मद हनीफ से पूछताछ कर रहे हैं, जो फिलहाल क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है।'

जून के आखिरी हफ्ते में अशफाक के छोटा भाई के फोन पर अशफाक का एक मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि "उसने आईएस के इलाके में प्रवेश कर लिया है और अब वो वापस लौटकर नहीं आना चाहता है। अम्मी और अब्बू का ख्याल रखना।"

अशफाक के पिता अब्दुल मजीद ने 6 अगस्त को हनीफ के अलावा केरल के एक स्कूल टीचर अब्दुर रशीद के खिलाफ एक एफआईएक दर्ज कराई है। अब्दुल मजीद ने नवी मुंबई में रहने वाले आरशी कुरैशी और कल्याण के रहने वाले रिजवान के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। मजीद का कहना है कि इन लोगों ने ही उसके बेटे को बहकाकर आईएस में भर्ती कराया।

मजीद के मुताबिक साल 2014 से ही उसके बेटे के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया था। वह अलग तरह के कपड़े पहनने लगा और दाढ़ी रखने लगा। फिलहाल इस पूरे मामले की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.