Sunday, 28 August 2016

मायावती का BJP पर हमला, बोलीं- 'BSP के रिजेक्टेड माल भी खरीद रही भाजपा'!

Dainik Times     15:50    
place ad code

नई दिल्ली : यूपी की जंग जीतने के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कमर कस ली है। आगरा के बाद आज उन्होंने आजमगढ़ में एक बड़ी रैली को संबोधित किया और अपने वोटरों में ये लहर पैदा करने की कोशिश की कि इस बार उनकी सरकार बननी तय है।
mayawati-attacks-bjp-says-bjp-has-interest-in-bsps-rejected-stuff-news-in-hindi

आजमगढ़ की रैली में मायावती के निशाने पर मोदी सरकार तो थी, सत्ताधारी एसपी और 27 साल से सत्ता में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

मायावती ने बीएसपी छोड़ने वालों के बहाने सत्ता का सपना सजाए बीजेपी पर खूब बरसीं और कहा कि रिजेक्टेड माल में बीजेपी दिलचस्पी दिखा रही है।

बीजेपी में नेता की कमी का को उजागर करते हुए उन्होंने कहा, “बीजेपी के पास कोई कैंडिडेट नहीं है, वो उन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं जो पार्टी छोड़ रहे हैं या निकाले गए हैं।

मायावती ने यूपी में बीजेपी की खराब हालात का जिक्र करते हुए कहा, “यूपी में बीजेपी की हालत इतनी खराब हो गई है कि वो बीएसपी के रिजेक्टेड माल को भी बिना किसी जांच पड़ताल के लेने को तैयार है।

दलितों के लिए कही ये बात :-

दलितों को अपनी झोली में बनाए रखने की मशक्कत में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने मोदी को दलित विरोधी बताया और रोहित वेमुला और ऊना कांड को जनता के सामने रखा।

केंद्र की नीतियों की खिल्ली उड़ाते हुए मायवती ने कहा कि मोदी सरकार क वादे खोखले साबित हुए हैं और महंगाई कमर तोड़ है, न बिजली, न पानी, किसी की कोई सुविधा नहीं है।

इसके साथ ही मायावती ने बीएसपी सरकार की वापसी का एलान करते हुए साफ-लाफ कहा कि इस बार उनकी सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.