Monday, 29 August 2016

धोनी ने कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा, 'सत्र के अंत में टेस्ट में नंबर एक टीम बन सकता है भारत'

Dainik Times     20:34    
place ad code

नई दिल्ली : भारत के T20 और ODI टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारत की टेस्ट टीम घरेलू सत्र के अंत में खेल के लंबे प्रारूप में शीर्ष रैंकिंग फिर हासिल कर सकती है जिसमें टीम को न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ 13 टेस्ट खेलने हैं।
ms-dhoni-says-at-the-end-of-season-india-can-become-number-one-in-test

धोनी का मानना है कि टीम कप्तान कोहली के मार्गदर्शन में अच्छी लय में आ रही है और सभी तेज गेंदबाजों के फिट होने और अच्छा प्रदर्शन करने से टीम आगामी टेस्ट मैचों के लिए अच्छी स्थिति में है।

आपको बता दे कि कल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद धोनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय टेस्ट टीम अच्छी लय में आ रही है। ऐसा लगता है कि हमारी टीम टी20 और एकदिवसीय मैचों में बेहतर स्थिति में है लेकिन (टेस्ट में) अब हमारी टीम के पास बल्लेबाजी में अच्छा अनुभव है। अगर आपने ध्यान दिया हो तो एक या दो बदलाव को छोड़कर पिछले ढाई साल से हमारी बल्लेबाजी इकाई समान है। इसलिए आप काफी कुछ सीखते हैं। टेस्ट सर्वोच्च प्रारूप बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा हमारे सभी तेज गेंदबाज अब फिट हैं और वे जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं वह काफी अच्छा है। हमारे पास 10 तेज गेंदबाज हैं और यह काफी अच्छा है। अब हम काफी मैच खेल रहे हैं इसलिए अगर हम चाहते हैं तो हम अपने तेज गेंदबाजों को रोटेट कर सकते हैं।धोनी को खुशी है कि प्रतिभा अब प्रदर्शन में बदल रही है।

धोनी ने कहा, ‘जहां तक प्रदर्शन का सवाल है तो टीम की प्रतिभा और अनुभव अब प्रदर्शन में नजर आने लगा है और हमें इस सत्र में 13 टेस्ट खेलने हैं और मुझे लगता है अगर सब कुछ सही रहा तो हम दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन जाएंगे और पहली तथा दूसरे नंबर की टीम के बीच अंतर अधिक होगा।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.