Tuesday, 30 August 2016

कश्मीर में आतंकियों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर पैसा जुटा रहा हाफिज सईद!

Dainik Times     08:39    
place ad code

नई दिल्ली : पाकिस्तान ही कश्मीर में हिंसा फैला रहा है, इसकी तसदीक एक फिर हो गई है। मुंबई हमले का मास्टरमांइड हाफिज सईद पाक सरकार के नाक के नीचे कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए देशभर में शिविर लगाकर खुलेआम चंदा जुटा रहा है।
saeed-fundraising-for-inciting-violence-in-kashmir-news-in-hindi

ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद की अगुवाई वाले आतंकी संगठन जमात-उद-दावा खुलेआम पाक की सड़कों पर कश्मीरियों की मदद का ढोंग रचकर लोगों से चंदा मांग रहा हैं। इस चंदे से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वह भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ाने के लिए करेगा।

आपको बता दे कि तहरीक-ए-आजादी-ए-कश्मीर के बैनरों पर सईद का नाम और तस्वीर हैं और संगठन ने कश्मीर की जनता की मदद के नाम पर चंदा मांगने के लिए पूरे पकिस्तान में शिविर लगाए हैं। यहीं नहीं बैनरों और पोस्टरों पर सईद की तस्वीरों के साथ कश्मीर में हिंसा के दौरान घायल लोगों की तस्वीरें भी लगाई हैं। इनमें जनता से अपील की गई है कि भारतीय बलों के खिलाफ कश्मीरियों के संघर्ष के लिए चंदा दिया जाए।

आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और उसके सहयोगी कुर्बानी के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए भी चंदा जुटा रहे हैं। संगठन ने एक बैनर पर एक बैल की कुर्बानी के लिए 63,000 रुपये मांगे गए हैं, वहीं एक बैल की कुर्बानी में हिस्सेदारी के लिए 9,000 रुपये की मांग की गई है।

इसी तरह बकरे की कुर्बानी के लिए 16,000 रुपये और ऊंट की कुर्बानी में हिस्सेदारी के लिए 13,000 रुपये का चंदा मांगा गया है। इनमें लिखा है कि इस तरह से इकटठे किए गए मीट को कश्मीर, फलस्तीन, म्यामांर, सीरिया में और पाकिस्तान के थारपरकर और पेशावर में जरूरतमंद परिवारों में बांटा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पुलिस हाफिज सईद की अगुवाई में लगाए गए शिविरों की पूरी मदद कर रही है। हालांकि, मीडिया में खबर आने के बाद कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने महज दो शिविरों को बंद करा दिया है। बाकी के शिविरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जमात-उद-दावा ने शिविरों पर बैनर लगा रखा है, जिसपर पर लिखा है कि एक कश्मीरी परिवार के राशन के लिए 5,000 रुपये और एक घायल के इलाज के लिए 20,000 रुपये चाहिए होंगे।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.