Saturday, 27 August 2016

ओलंपिक खिलाड़ी ने कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए बेचा अपना पदक!

Dainik Times     12:17    
place ad code

नई दिल्ली : किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलंपिक खेल में मेडल जीतने से बड़ा कुछ नहीं होता है। रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट पोलैंड के पियोट्र मलाचोवस्की को तीन साल के बच्चे के इलाज के लिए मेडल नीलामी के लिए दान करना पड़ा।
polish-olympian-piotr-malachowski-sold-his-rio-silver-medal-news-in-hindi

आपको बता दे कि 33 वर्षीय मलाचोवस्की ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था। वह गोल्ड मेडलिस्ट जर्मनी के क्रिस्टोफ हार्टिंग से पीछे रहे थे। इस मेडल की नीलामी कर पैसा जमा किया जाएगा जिसे बच्चे के इलाज में लगाया जाएगा।

वर्ल्ड चैंपियन मलाचोवस्की ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'मुझे आंख के कैंसर से जूझ रहे तीन वर्षीय ओलेक सिमेंस्की की मां का पत्र मिला था। ओलेक पिछले दो साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और न्यूयॉर्क में इलाज ही उनकी आखिरी उम्मीद है।'

मलाचोवस्की इससे पहले बीजिंग ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने गोल्ड के लिए रियो में संघर्ष किया लेकिन सिल्वर मिला। मैं सभी से निवेदन करूंगा कि दुनिया में कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण चीजें भी है।

यदि आप मेरी मदद करेंगे तो मेरा यह सिल्वर मेडल ओलेक के लिए गोल्ड मेडल से भी ज्यादा कीमती साबित होगा। मैं इस नीलामी के दौरान जमा की जाने वाली सारी राशि इस बच्चे के इलाज में लगा दूंगा।'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.