Saturday, 27 August 2016

मोदी से मिलीं महबूबा, कहा- पाक ने खराब किए घाटी के हालात!

Dainik Times     13:08    
place ad code

नई दिल्ली : आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में जारी हिंसा में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है और एतिहात के तौर पर 50 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। इस बीच सीएम महबूबा मुफ्ती घाटी के हालात पर पीएम मोदी से मिलने शनिवार को उनके आवास पर पहुंचीं।
kashmir-unrest-cm-mehbooba-mufti-meets-pm-modi-news-in-hindi

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के हालात को खराब किया है। वह खुले तौर पर घाटी में लोगों को उकसाने और तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि कश्मीर में खून खराबा रुके। पीएम भी उनकी तरह ही राज्य के हालात को लेकर चिंतित हैं। वह चाहते हैं कि कश्मीर हिंसा से बाहर निकले और कश्मीर समस्या का हल खोजा जाए।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ऐसे लोगों के कश्मीर की समस्याओं के लिए तैनात करें, जिन पर कश्मीर के लोग विश्वास कर सकें।

उनको कहा कि है प्रधानमंत्री ने नवाज शरीफ को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया, और पाकिस्तान भी गए, लेकिन दुर्भाग्यवश पठानकोट का हमला हुआ। महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से कश्मीर में शांति कायम करने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वायपेयी जी ने जहां से छोड़ा था हम वहां से शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक माँ के रूप में यह मुझे परेशान करता है कि लोगों बच्चों को पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाते हैं। क्या इससे समस्या का समाधान होगा? जो युवाओं को उकसाते हैं वे बातचीत नहीं करना चाहते, जो बात करना चाहते हैं उनसे बातचीत होनी चाहिए।

इससे पहले सीएम महबूबा ने गुरुवार को कहा था कि 95 फीसदी कश्मीरी अमन चाहते हैं केवल 5 फीसदी लोग ही घाटी के मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार हैं।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.