Thursday, 18 August 2016

साक्षी मलिक ने कांस्‍य जीतकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल!

Dainik Times     07:27    
place ad code

नई दिल्ली : साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में 58 किग्रा भारवर्ग फ्रीस्टाइल कुश्‍ती में कांस्‍य पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने कांस्‍य पदक के लिए प्‍ले ऑफ मुकाबले में जुझारू प्रदर्शन करते हुए किर्गिस्‍तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा को हराकर पदक जीता। साक्षी की जीत के साथ ही रियो ओलिंपिक में भारतीय खेम में 11 दिनों से जारी मेडल का इंतजार भी खत्‍म हुआ और साथ ही साक्षी ओलिंपिक में कांस्‍य जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
rio-2016-wrestling-sakshi-malik-won-bronze-medal

आपको बता दे कि इस जीत के साथ ही साक्षी ओलिंपिक मेडल हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला एथलीट हो गई हैं। इससे पहले कर्णम मल्‍लेश्‍वरी, मैरी कॉम और साइना नेहवाल ने ओलिंपिक में मेडल हासिल किए हैं। साक्षी की जीत के साथ ही रियो ओलिंपिक में भारतीय खेम में 11 दिनों से जारी मेडल का इंतजार भी खत्‍म हुआ।

इस मैच के पहले पीरियड में वह किर्गिस्‍तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा से 0-5 से पिछड़ गईं। दूसरे पीरियड में शुरुआत में पिछड़ने के बाद साक्षी ने जबर्दस्‍त वापसी की और 8-5 से दूसरा सेट जीतकर कांस्‍य पदक जीतने में कामयाब हुईं और भारत की झोली में पदक डाला।

(News in Hindi BY dainiktimes.com)

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.