नई दिल्ली : आम आदमी
पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शांति भूषण ने रविवार को स्वराज अभियान के राष्ट्रीय
अधिवेशन के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी मात्र एक व्यक्ति की पार्टी बनकर रह गई
है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली
देने के अलावा अन्य कोई काम नहीं बचा है।
शांति भूषण ने कहा कि
खुद तो कई गुना वेतन में बढ़ोतरी कर ली। अब तो हद हो गई जब केजरीवाल कह रहे हैं कि
उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जान का खतरा है। शांति भूषण ने यह भी आरोप
लगाया कि नेशनल काउंसिल की बैठक में हरियाणा चुनाव में भाग लेने का फैसला किया गया, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने फैसले को ओवररूल करते हुए चुनाव लड़ने से इंकार
कर दिया।
आम आदमी पार्टी के
लोग उल-जलूल कॉर्टूनों के जरिए मोदी पर व्यंग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के दो
सांसद हमारे साथ हैं, ये सांसद जमीन से जुड़े हैं,
जबकि दूसरी ओर सांसद भगवंत मान उनकी ओर हैं जो शराब पीकर संसद में
आते हैं। रविवार को स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अधिवेशन में पंजाब से आम आदमी
पार्टी के सांसद धर्मवीर गांधी भी पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।

place ad code

0 comments :