Wednesday, 24 August 2016

गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है : स्वरूपानंद सरस्‍वती

Dainik Times     09:30    
place ad code

नई दिल्ली : द्वारकाशारदा पीठ के प्रमुख शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है, क्योंकि इसका दूध एक धर्म को मानने वाले लोगों के समान ही दूसरे धर्म को मानने वालों के लिए भी उतना ही लाभदायक है।
swaroopanand-saraswati-says-cow-is-mother-of-not-only-hindus-but-also-of-muslims

आपको बता दे कि एक बयान में स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि हिंदुओं को भी गाय के दूध से उतना ही प्रोटीन मिलता है जितना मुस्लिमों को। इसलिए यह कहना एकदम सही है कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है।

उन्होंने कहा कि कोई किसी भी धर्म से जुड़ा हो, लेकिन गाय को बचाना भारतीयों के हित में है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के प्रावधानों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में गौवध के खिलाफ कानून बनाए गए हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि गौवध के खिलाफ कानूनों को समय-समय पर उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई, लेकिन ऐसी अपीलों को हमेशा खारिज कर दिया गया। स्वरूपानंद ने कहा कि गौवध के खिलाफ कानून बनाने के साथ ही इसके मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध होना चाहिए।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.