Wednesday, 31 August 2016

जॉन केरी बोले- भारत आज एक बड़ी ताकत, अपनी धरती से आतंकवाद रोके पाकिस्तान!

Dainik Times     15:19    
place ad code

नई दिल्ली : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी बुधवार को आईआईटी दिल्ली में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे। दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद आईआईटी में छात्रों की भीड़ देखकर केरी ने कहा, 'आप सभी यहां मौजूद रहने के लिए अवॉर्ड पाने के हकदार हैं क्या आप नाव या एम्फिबीअस व्हीकल्स (पानी और जमीन दोनों पर चलने वाली गाड़ी) के जरिए यहां पहुंचे हैं? मैं आपको सैल्यूट करता हूं।'
us-secretary-of-state-john-kerry-interacts-with-iit-delhi-students-news-in-hindi

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा, 'राष्ट्रपति ओबामा और पीएम मोदी ने व्यक्तिगत स्तर पर संबध विकसित किए हैं। ये संबंध दूरदृष्टि और समान उद्देश्यों के आधार बने हैं।' उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बेहतर संबंध दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आतंकवाद को लेकर केरी ने कहा कि आतंकवाद और कट्टरपंथी ताकतों से कोई एक देश अकेले नहीं निपट सकता। इसके लिए वैश्विक सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर एक अहम भूमिका निभा रहा है और आज भारत एक बड़ी ताकत बन चुका है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.