Friday, 5 August 2016

गुजरात : विजय रूपानी होंगे नए मुख्‍यमंत्री, नितिन पटेल होंगे उपमुख्‍यमंत्री!

Dainik Times     22:02    
place ad code

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को काफी चौंकाने वाला फैसला लेते हुए गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी।
vijay-rupani-is-next-cm-of-gujarat-news-in-hindi

लंबी बैठकों के बाद बीजेपी ने विजय रुपानी को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना और नितिन पटेल को उप-मुख्यमंत्री के रूप में चुना। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने फेसबुक पर इस्तीफे देने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद बुधवार को उन्होंने गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

आपको बता दे कि आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए अलग-अलग नामों की अटकलें लगाई जा रही थीं। शुरुआत में मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम सामने आ रहा था लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया था कि वह बीजेपी के अध्यक्ष पद की ही जिम्मेदारी संभालेंगे।

गुरुवार से अहमदाबाद स्थित अमित शाह के घर पर कई बैठकों के दौर चलें। नए मुख्यमंत्री विजय रुपानी बनिया समुदाय से संबंध रखते हैं। बीजेपी का मानना है कि सिर्फ पटेलों को ही न साधा जाए, बीजेपी बाकी जातियों को लेकर भी चिंतित है। पटेल समुदाय को साधने के लिए बीजेपी ने नितिन पटेल को उप-मुख्यमंत्री का पद सौंपा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीटिंग के बाद घोषणा करते हुए कहा, 'आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री पद के लिए विजय रुपानी और उप-मुख्यमंत्री पद के लिए नितिन पटेल का नाम दिया जिसके बाद हमने यह फैसला लिया।'

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook व Twitter पेज को Join करे :-
loading...

0 comments :

© 2016 Times Patrika. Designed by Bloggertheme9. Powered by Blogger.