नई दिल्ली : असम के
कोकराझार जिले में शुक्रवार को काले कपड़े पहने हमलावरों ने जमकर फायरिंग और
गोलाबारी की। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के
मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार
गिराया है। जानकारी के मुताबिक कोकराझार के बालाघाट तीनलो में उग्रवादी ने
अंधाधुंध गोलाबारी की। इस घटना में NDFB उग्रवादियों
के हाथ होने की संभावना है। कोकराझार IG के मुताबिक एनकाउंटर
अभी भी जारी है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी सेना में सुरक्षा बल
को घटना स्थल पर भेजा जा रहा है।
नागरिकों पर हुए इस
हमले को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर
बात की है और मामले की पूरी जानकारी मुहैया करवाई है।
( News in Hindi BY dainiktimes.com )

place ad code

0 comments :