नई दिल्ली : द 'वॉल' के नाम से प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ के वैसे तो
दुनिया भर में लाखों फैंस हैं, लेकिन इन फैंस में से एक ऐसा
फैन भी है जिसकी दुनिया भी दीवानी है। ये फैन और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम में
मुख्य ख़िलाड़ी विराट कोहली हैं।
हाल ही में सोशल
मीडिया के जरिए कोहली ने द्रविड़ के प्रति अपने सम्मान का इजहार किया। द्रविड़ ने
भी इसके जवाब में फेसबुक पर कोहली की तारीफ की। इन दो महान खिलाड़ियों का एक दूसरे
के प्रति दिखाया गया सम्मान लाजवाब है।
विराट कोहली राहुल
द्रविड़ के बड़े फैन माने जाते हैं और विराट कोहली इस बात का इजहार भी कर देते हैं।
अभी हाल ही कोहली ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये राहुल द्रविड़ की तारीफ की थी।
कोहली ने फेसबुक पर
दो फोटो पोस्ट की थी, एक फोटो आज से 10 साल पहले की
थी जिसमें विराट कोहली राहुल द्रविड़ के साथ एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं, तस्वीर में 18 वर्षीय विराट द्रविड़ की तरफ देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर
में राहुल द्रविड़ विराट कोहली का इंटरव्यू लेते दिख रहें हैं।
विराट कोहली ने इन
दोनों फोटो के साथ लिखा, 'ऐसे क्षण आपको बेहतर महसूस
कराते हैं, एक बार मैं इस महान खिलाड़ी से नजरें मिलाना चाह
रहा था, और आज मैच के बाद उन्होंने मेरा इंटरव्यू लिया। वाकई
सपने सच होते हैं।'
कोहली द्वारा अपनी
तस्वीर शेयर किए जाने के बाद द्रविड़ ने भी फेसबुक पर कोहली की इस पोस्ट को शेयर
करते हुए उनके नाम एक बेहतरीन संदेश लिखा। द्रविड़ ने कोहली की इस तस्वीर के बारे
में लिखा,
तुम सिर्फ नजरें मिलाने की कोशिश कर रहे थे या खुद को ये संदेश दे
रहे थे, 'दोस्त मैं वो सारी चीजें करूंगा, जो तुमने किया है, लेकिन उससे भी बेहतर।' तुमने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है विराट कोहली, आगे बढ़ते रहो!!'

place ad code

0 comments :