नई दिल्ली : उत्तर
प्रदेश में रिश्वत देने से मना करने पर दो युवकों को पुलिस ने न सिर्फ कथित तौर पर
पीटा बल्कि उन्हें तालाब में भी धक्का दे दिया और उनके डूबने तक चुपचाप देखती रही।
इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पर ही पांच पुलिसवालों की धुनाई कर दी।
इस पूरे मामले में युवकों की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
आपको बता दे कि शुक्रवार
को मैनपुरी में कुछ लोग ट्रैक्टर में पत्थर भरकर ले जा रहे थे। तभी उन्हें कुछ
पुलिसवालों ने रोका और उनसे 1200 रुपए रिश्वत मांगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि
उन लोगों के रिश्वत देने से मना करने के बाद पुलिस ने उन्हें पीटा और तालाब में
धकेल दिया।
वहीं, पुलिस का दावा है कि बचने की कोशिश में वे लोग तालाब में गिर पड़े। तालाब
में डूब कर मरे दोनों युवक भाई-भाई थे। एक का नाम पंकज यादव, उम्र 24 साल जबकि दूसरे का नाम दिलीप यादव, उम्र 22
साल बताई जा रही है। बता दें कि मैनपुरी सीएम अखिलेश यादव यादव के पिता और
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है।
झांसी में राज्य
कार्यकारिणी की बैठक कर रही बीजेपी ने इस पूरे मामले पर अखिलेश यादव सरकार पर तीखा
निशाना बोला। बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-
अखिलेश यादव सरकार राज्य संभालने में पूरी तरह से नाकाम हुई है। अखिलेश यादव को पद
से इस्तीफा दे देना चाहिए। मृतकों के परिवारों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मामले
में दखल देने की मांग की है।
Source@NDTV

place ad code

0 comments :