नई दिल्ली : AAP
लगातार मुसीबतों में फसती जा रही है। पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का
सेक्स टेप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।
पार्टी दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी शर्मसार हो गई। इस बार पार्टी के ऑब्जर्वर पर
रेप का आरोप लगा हैं। पार्टी नेता पर ये गंभीर आरोप सुनाम के यूथ विंग के प्रधान
रविंदर ढिल्लों ने लगाए हैं।
आपको बता दे कि यह
आरोप मंगलवार को चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता
रविन्द्र सिंह ने लगाया। युवा आप नेता रविन्द्र ढिल्लों ने दावा किया कि संगरूर
लोकसभा क्षेत्र में एक साल पहले जुलाई में पर्यवेक्षक बनकर आए विजय सिंह चौहान ने
अपनी नौकरानी का शोषण किया है।
उन्होंने यह भी आरोप
लगाया कि जब सीनियर नेता को इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख
रुपये देकर मामला दबा दिया। एक महिला पार्टी वर्कर की पीड़िता और उसके पति के साथ
फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है।
बता दे कि विजय सिंह
चौहान पर चारित्रिक आरोप के साथ ही आर्थिक आरोप भी लगाया है। रविन्द्र सिंह ने कहा
कि संगरूर के सुनाम विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने पैसे लेकर अमन अरोड़ा को
टिकट दिलाया है।
पार्टी के पंजाब प्रभारी
संजय सिंह से जब इस मेड यौन शोषण और ऑडियो क्लिप के आरोपों को लेकर सवाल किया गया
तो उन्होंने कहा कि पार्टी को इस बारे में ना तो कोई शिकायत दी गई है और ना ही
उनको इस तरह के आरोपों की जानकारी है। अगर ऐसी कोई बात सबूतों के साथ सामने आएगी
तो पार्टी इन आरोपों की जांच करके जरूर कार्रवाई करेगी।
पंजाब में टिकटों के
बदले महिलाओं के शोषण के आरोप पार्टी पर पहले भी लग चुके हैं। दिल्ली के विधायक
कर्नल देवेंद्र सेहरावत भी लगा चुके हैं और पंजाब के पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह
छोटेपुर भी टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगा था। अब एक के बाद एक पंजाब के हर
इलाके से नेता इस तरह के आरोपों के साथ सामने आ रहे हैं।

place ad code

0 comments :