नई दिल्ली : दुनिया
में कोई भी कमेंटेटर हो, पूर्व क्रिकेटर हो या फिर
पत्रकार आजकल बात हर कोई विराट कोहली की ही करता है। वर्तमान समय के सबसे बड़े बल्लेबाज
विराट कोहली जैसे पूरी दुनिया पर ही छा गए हैं। पूरी दुनिया विराट कोहली की दीवानी
है।
![]() |
| Virat Kohli |
लेकिन ऐसा क्या है
जिसने विराट को सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया। विराट एक कुशल और प्रतिभाशाली खिलाड़ी
हैं लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण उनका रवैया ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाता है
और वो अपने देश को सर्वश्रेष्ठ तरीके से लीड करना चाहते हैं।
विराट के लिए ये बोल
किसी और ने नहीं बल्कि 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहे हैं।
पॉन्टिंग के मुताबिक दुनिया में नंबर 1 बनने के पीछे विराट कोहली की मेहनत और
टैलेंट तो है ही साथ ही उनका जुनून उन्हें बाकी सब से अलग करता है।
दुनिया में इस वक्त
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की जब बात होती है तो चार नाम सामने आते हैं। विराट कोहली, स्टीवन स्मिथ, केन विलियम्सन और जो रूट लेकिन इन
चारों में असल टक्कर स्मिथ और विराट के बीच दिखाई देती है और पॉन्टिंग भी ऐसा ही
मानते हैं।
पॉन्टिंग का कहना है
कि स्मिथ और कोहली एक जैसे ही खिलाड़ी हैं मेरे हिसाब से जिसने अपने आप को लंबे
समय तक मानसिक रूप से मजबूत रखा वो अपना करियर ज्यादा अच्छे रिकॉर्ड्स के साथ खत्म
करेगा। अपने खेल के लिए विराट का वो पैशन ही है जिसने उन्हें सभी बल्लेबाजों पर 20
साबित किया है।
वो चाहे अब ट्रेनिंग
सेशन में घंटों मेहनत हो या फिर जिम में पसीना बहाना हो। विराट ने कभी भी मेहनत
करने से मन नहीं चुराया। उम्मीद यही है कि अपने खेल के लिए जुनूनी विराट ऐसे ही
मेहनत करते जाएंगे और मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छूटते रहेंगे।

place ad code

0 comments :